विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

Super Dancer: बाबा रामदेव ने बच्चे को गिफ्ट में दी 'गाय', बर्फ पर किया 'योग'

सोनी टेलिविजन पर आने वाला बच्चों का डांस प्रोग्राम 'सुपर डांसर चैप्टर 2' में इस हफ्ते के एपिसोड में बाबा रामदेव नजर आने वाले हैं.

Also Read in
Super Dancer: बाबा रामदेव ने बच्चे को गिफ्ट में दी 'गाय', बर्फ पर किया 'योग'
  • सुपर डांसर 2 में बाबा रामदेव ने बच्चे को गिफ्ट की गाय
  • रामदेव ने बर्फ पर किया योग
  • शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर हैं जज
नई दिल्ली: सोनी टेलीविजन पर आने वाला बच्चों का डांस प्रोग्राम 'सुपर डांसर चैप्टर 2' में इस हफ्ते के एपिसोड में बाबा रामदेव नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं, वह इस बार के एपिसोड में बर्फ पर बैठ कर बच्चों के साथ योग करते हुए दिखेंगे. इस बार सुपर डांसर के सेट पर बच्चों के डांस में भारत के विभिन्न संस्कृति और रंगों को दर्शाया जाएगा. इसके अलावा बाबा रामदेव एक बच्चे के डांस से इतना प्रसन्न हो जाते हैं कि उसे तोहफे में गाय देते हैं. बता दे कि सुपर डांसर के पिछले सीजन में भी बाबा रामदेव इस शो पर नजर आ चुके हैं और इस बार दोबारा इस रिएलिटी शो में आने वाले हैं.

शिल्पा शेट्टी के सामने टार्जन बन गए बाबा रामदेव, देखकर रह जाएंगे हैरान योगगुरु रामदेव ने इस डांस रियलिटी शो में विशाल शर्मा नाम के प्रतियोगी के जीवन के संघर्षो के बारे में सुनने के बाद उन्हें एक गाय तोहफे में दी. रामदेव ने कहा कि मैं गायों से प्यार करता हूं, ठीक उसी तरह जैसे विशाल करता है. मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि उनके माता-पिता ने विशाल के भविष्य और करियर के लिए उनके रोजगार के एकमात्र साधन गाय को बेच दिया.VIDEO: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके


उन्होंने कहा कि मैं इस शो और प्लेटफॉर्म का शुक्रगुजार हूं, जिससे इस छोटे बच्चे को समर्थन मिला. अपने तरीके से, मैंने विशाल को गाय और गाड़ी उपहार में देने का तरीके चुना, जिससे उनकी प्रेरणा बनी रहे और वह अपने तरीके से प्रस्तुति दें. 'सुपर डांसर चैप्टर 2' का प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार को होता है. 

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Super Dancer Chapter Two, Super Dancer 2, Super Dancer, Baba Ramdev, Shilpa Shetty, Gift Cow, The Ice Yoga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com