विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2021

सोनाली फोगाट ने कृति सेनन के सॉन्ग पर दिखाया स्टाइल, फैन्स बोले- आप भी किसी सुंदरी से कम नहीं हो....देखें Video

हरियाणवी सेलिब्रेटी सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना  वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'परम सुंदरी' सॉन्ग पर एक्सप्रेशंस दे रही हैं.

सोनाली फोगाट ने कृति सेनन के सॉन्ग पर दिखाया स्टाइल, फैन्स बोले- आप भी किसी सुंदरी से कम नहीं हो....देखें Video
सोनाली फोगाट ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

हरियाणवी सेलिब्रेटी सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आए दिन वो अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचती रहती हैं. सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) को 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में भी देखा जा चूका है. इस शो से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई. हालही में सोनाली फोगाट (Sonali Phogat Video) ने एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कृति सेनन के सॉन्ग 'परम सुंदरी' पर शानदार एक्सप्रेशन दे रही हैं.

'परम सुंदरी' सॉन्ग पर दिए एक्सप्रेशन

सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, सोनाली सलून में हैं और अपने बालों को स्टाइल करवा रही हैं. इसी बीच वो 'परम सुंदरी' सॉन्ग पर जोरदार एक्सप्रेशन भी दे रही हैं. उनके इस वीडियो में उनके साथ कई लोग नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा है 'आप किसी सुंदरी से कम नहीं हो', तो दूसरे ने लिखा है 'स्टाइल हो तो ऐसा'. 

'बिग बॉस 14' में नजर आ चुकी हैं सोनाली

सोनाली  फोगाट (Sonali Phogat) अपने शानदार और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं. उन्हें बिग बॉस के घर से जबरदस्त पॉपुलेरिटी मिली है. साथ ही वो अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैन्स का दिल जितने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. वहीं फैन्स भी उनके डांस वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं. यही नहीं, उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो भी शूट किए हैं. 

लेखक के बारे में
img
प्रणीता सुतार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonali Phogat, Sonali Phogat Video, Sonali Phogat Dance, Sonali Phogat Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com