टीवी एक्ट्रेस और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की दोस्त आस्था चौधरी का रोका हो गया है. प्रयागराज के डॉक्टर आदित्य के साथ उनका रिश्ता तय हुआ है. आस्था चौधरी (Aastha Chaudhary) ने बताया है कि जब सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से कुछ समय पहले उनकी उनसे बात हुई थी, उन्होंने बहुत ही प्यारा रिएक्शन दिया था. आस्था चौधरी ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी है. आस्था चौधरी ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ 'बाबुल का अंगना छूटे न' सीरियल में काम किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को लेकर बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में आस्था चौधरी (Aastha Chaudhary) ने कहा, 'आदित्य के मेरे परिवार से मुलाकात करने के बाद हमने तारीख फाइनल कर ली थी. हमने गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर अपना रोका रखा था क्योंकि इसके अलावा कोई दूसरी तारीख उपलब्ध नहीं थी. बदकिस्मती से मैंने 2 सितंबर को अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को खो दिया. इसलिए मैंने इस बारे में न तो पहले कोई बात की और न ही कोई पिक्चर ही पोस्ट की. मुझे ऐसा करना ठीक नहीं लगा.'
आस्था चौधरी (Aastha Chaudhary) ने इस बात की जानकारी भी दी कि जब अगस्त में उनका रोका तय हुआ था तो उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) से बात की थी. आस्था ने बताया कि वह इस खबर से बहुत खुश थे और वह बोले, 'सही है. मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं. घर बसा ले.' आस्था चौधरी टीवी सीरियल केसरी नंदन में भी नजर आ चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं