- 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' 29 मई को रिलीज हुई है
- एक हफ्ते के अंदर ही सीरीज को 9.3 की रेटिंग मिल गई है
- सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी निभा रहे हैं मुख्य किरदार
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और सोनिया राठी (Sonia Rathee) की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल (Broken But Beautiful)' का तीसरा सीजन 29 मई को ऑनएयर हो गया है. इस सीरीज के पहले दो सीजन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था. ऐसे में सीरीज का तीसरा सीजन भी लोगों का दिल जीत रहा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रोमांस ड्रामा सीरीज को महज एक हफ्ते के अंदर ही 9.3 की IMDB रेटिंग मिल गई है और इस रेटिंग के साथ यह सबसे अधिक रेटिंग वाले वेब सीरीज में शामिल हो गया है.
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 (Broken But Beautiful 3) में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अगस्त्य राव का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सोनिया राठी (Sonia Rathee) रूमी देसाई के रोल में नजर आ रही हैं. इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ शुक्ला का कैरेक्टर बहुत कॉम्प्लिकेटेड है. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में कहा था, “एक अभिनेता के रूप में कुछ लोग मेथड एक्टिंग का इंतजार करते हैं. मेरे केस में, मैं सच में खुद को अगस्त्य से रिलेट कर सकता था और मुझे लगता है कि यह सब लाइफ एक्सपीरियंस के बारे में है. यह वे अनुभव हैं, जो आपको बनाते हैं. मुझे ऐसे ही कई एक्सपीरियंस हुए हैं, इसलिए मैंने अपने एक्सपीरियंस से सीखा और परफॉर्म किया”.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
मेकर्स द्वारा सीजन 3 की घोषणा होने के बाद फैन्स बेसब्री से इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे. इतना ही नहीं, इसके ट्रेलर और गानों को भी लोगों ने काफी सराहा था. ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 (Broken But Beautiful 3) ने हाल ही में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल, इस सीरीज ने एक दिन में गूगल ट्रेंड्स में 100K+ सर्च करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. बता दें, शो में अगस्त्य राव और रूमी देसाई की प्रेम कहानी कहानी दिखाई जा रही है, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं