विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

VIDEO: इन्होंने की पीएम मोदी की ऐसी मिमिक्री कि ठहाके मार हंस पड़े अक्षय कुमार

22 वर्षीय श्याम रंगीला ने पीएम नरेंद्र मोदी के अंदाज को टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को कुछ इस तरह जोड़ा कि दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए. उन्हें जजेस से स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला.

VIDEO: इन्होंने की पीएम मोदी की ऐसी मिमिक्री कि ठहाके मार हंस पड़े अक्षय कुमार
श्याम रंगीला
  • पीएम मोदी की मिमिक्री कर मशहूर हुआ यह कॉमेडियन
  • अक्षय कुमार और बाकी जजेस से मिला स्टैंडिग ओवेशन
  • श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं 22 साल के श्याम रंगीला
नई दिल्ली: अक्षय कुमार के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' भले ही टीआरपी की रेस में पीछे हो. लेकिन राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले श्याम रंगीला की वजह से शो एक बार फिर चर्चा का विषय बना गया है. हाल ही के एक एपिसोड में शो के कंटेस्टेंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मिमिक्री की, जिसे देख जजेस और ऑडियंस लोटपोट हो गए. शो में मौजूद सभी लोगों को उनका एक्ट बेहद पसंद आया और अक्षय कुमार सहित स्टूडियो में मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे.


पढ़ें: अक्षय कुमार बन गए मिस्टर क्लीन, दिखा कूड़ा तो कर डाला यह काम...

22 वर्षीय श्याम ने नरेंद्र मोदी के अंदाज को टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को कुछ इस तरह जोड़ा कि दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए. उन्हें जजेस से स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला. बता दें, श्याम रंगीला कई मशहूर हस्तियों की मिमिक्री करने में माहिर हैं. मोदी के अलावा वे लालू प्रसाद यादव, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और स्वामी रामदेव की भी मिमिक्री कर चुके हैं.

पढ़ें: असिन की बेटी से सबसे पहले मिलने पहुंचे अक्षय कुमार, देखें फोटो

मालूम हो कि, अक्षय कुमार इन दिनों स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के जरिए छोटे पर्दे पर दर्शकों को लोट-पोट कर रहे हैं. इस काम में उनका साथ तीन मेंटॉर दे रहे हैं, जिनमें जाकिर खान और हुसैन दलाल के साथ कॉमेडियन मल्लिका दुआ भी शामिल हैं.

देखें, श्याम रंगीला का वीडियो...

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Great Indian Laughter Challenge, Narendra Modi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com