विज्ञापन
This Article is From May 20, 2023

'कितने तकिए बदलोगी' दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी को फेक बताते हुए लोगों ने कही थी कड़वी बातें, पति शोएब ने कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इसी बीच उनके पति शोएब इब्राहिम ने प्रेग्नेंसी को फेक बताने वालों को फटकार लगाई है.

'कितने तकिए बदलोगी' दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी को फेक बताते हुए लोगों ने कही थी कड़वी बातें, पति शोएब ने कही ये बात
दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी को फेक बताने वालों पर भड़के शोएब इब्राहिम
नई दिल्ली:

दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फैमिली और प्रेग्नेंसी से जुड़े अपडेट व्लॉग के जरिए शेयर करती रहती हैं. इसी बीच नए ब्लॉग में एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं, जिन्होंने दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी को फेक बताया है. वहीं उन्होंने यह भी शेयर किया है कि लोग एक्ट्रेस को क्या क्या ताने मारते और तंज कसते थे. इस ब्लॉग को देखने के बाद फैंस भी अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं और कपल को सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं. 

ईटाइम्स से बात करते हुए एक्टर शोएब इब्राहिम ने कहा, "कुछ लोग हैं, दीपिका की प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे हैं. वे लिखते हैं 'कितने तकिए बदलोगी, अच्छा हर महीने तकिए का साइज बदल रहे हों, वाह क्या शाने हो'. हम उनके बारे में कुछ नहीं कर सकते क्योंकि उनकी सोच ही ऐसी है. हम अब परेशान नहीं होते. हम एक परिवार के रूप में बहुत खुश हैं. ट्रोल होना मानसिक रूप से इफेक्ट करता है और किस को नहीं करता? हां, यह दीपिका और मुझ पर भी असर करता है."

आगे वह कहते हैं कि वे जब वह ब्लॉग बनाते हैं तो सब कुछ नहीं दिखाते हैं. न ही वे अपने निजी जीवन में "किसी को दखअंदाजी करने का अधिकार देते हैं". उन्होंने यह भी कहा कि वे केवल दिखावे के लिए कुछ भी नहीं करते. गौरतलब है कि शोएब से पहले दीपिका कक्कड़ ने भी ब्लॉग्स के जरिए ट्रोल करने वालों को जमकर फटकार लगाई थी. 

बता दें, दीपिका और शोएब ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसके चलते वह अपने ब्लॉग में डेली अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. इसी में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें प्रेग्नेंसी में डायबीटिज का पता चला है और वह खुद का डाइट और डॉक्टरों की मदद से ख्याल रख रही हैं. 

सगाई में न्यूली एंगेज्ड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किया Kiss

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shoaib Ibrahim, Shoaib Ibrahim Serial, Shoaib Ibrahim Wife, Shoaib Ibrahim Blog, Dipika Kakkar, Dipika Kakkar  pregnancy, Dipika Kakkar  blog, Dipika Kakkar  fake Pregnancy, Dipika Kakkar  trolled, Dipika Kakkar  serial, Bollywood News, Tv Newss, Tv News In Hindi, Tv Actress, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com