विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2018

'अंगूरी भाबी' बनकर लौटीं शिल्पा शिंदे, बोलीं- सही पकड़े हैं..., देखें Video

शिल्पा शिंदे 'बिग बॉस 11' के बाद से हर ओर छाई हुई हैं. शिल्पा बिग बॉस के 11वें सीजन की विजेता रही थीं, और आजकल वे सुनील ग्रोवर के साथ क्रिकेट-कॉमेडी के छौंक वाला कॉमेडी शो कर रही हैं.

'अंगूरी भाबी' बनकर लौटीं शिल्पा शिंदे, बोलीं- सही पकड़े हैं..., देखें Video
'अंगूरी भाबी' के अवतार में शिल्पा शिंदे
  • क्रिकेट-कॉमेडी शो में आ रही हैं नजर
  • सुनील ग्रोवर हैं उनके साथ
  • अब इस अंदाज में आईं नजर
नई दिल्ली: शिल्पा शिंदे 'बिग बॉस 11' के बाद से हर ओर छाई हुई हैं. शिल्पा बिग बॉस के 11वें सीजन की विजेता रही थीं, और आजकल वे सुनील ग्रोवर के साथ क्रिकेट-कॉमेडी के छौंक वाला कॉमेडी शो कर रही हैं. 'बिग बॉस 11' में शिल्पा शिंदे ने कई दोस्तियां बनाईं और इन दोस्तियों को वो घर से बाहर आकर भी निभा रही हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने एक वीडियो के जरिये किया है. शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस' के अपने साथ कंटेस्टेंट लव त्यागी को बहुत ही फनी अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. शिल्पा अपने 'अंगूरी भाबी' वाले अंदाज में इस वीडियो में बहुत ही मजेदार लग रही हैं और उसी अंदाज में बात भी कर रही हैं.

सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे की वापसी से खुश हैं ट्विटर यूजर्स, दिया ऐसा रिएक्शन
 
शिल्पा शिंदे इस वीडियो में कह रही हैंः "सही पकड़े हैं...हैलो...कैसन बा...यादबा हम बिग बॉस में भाबीजी को बहुत मिस करते थे...स्पेसली आप बहुत मिस करते थे...इसलिए हम आपके बर्थडे...हम ये...बहुत खर्चा बहुत खर्चा किए..." इसके बाद वे हैप्पी बर्थडे का एक ऑडियो चलाती हैं, जिससे वे लव त्यागी को जन्मदिन की बधाई देती है. शिल्पा ने ये वीडियो बहुत ही बढ़िया बनाया है और अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया है.

शिल्पा शिंदे ने सुनील ग्रोवर से कहा, ‘सात समंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे’, देखें Video

वैसे भी शिल्पा शिंदे लंबे समय बाद 'अंगूरी भाबी' के लुक में नजर आई हैं और यह काफी दिलचस्प है. शिल्पा शिंदे साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं और 'पटेल की पंजाबी शादी' में एक स्पेशल नंबर भी किया था. लेकिन 'बिग बॉस' की सफल पारी के बाद उनके पास कई तरह के ऑफर आ रहे हैं, और फिलहाल वे टीवी पर एक कॉमेडी शो कर रही हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shinde, Shilpa Shinde Bigg Boss 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com