विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2021

शहनाज गिल ने जब 'घनी बावरी' गाने पर किया था जोरदार हरियाणवी डांस, यूं झूमकर नाचे थे सिद्धार्थ शुक्ला...देखें Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के अंदर कंगना रनौत और जस्सी गिल पहुंचे हैं और शहनाज उनके सामने 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 2' के गाने पर डांस कर रही हैं. गाने पर शहनाज ने जिस तरह से समां बांधा, वह भी देखने लायक है.

शहनाज गिल ने जब 'घनी बावरी' गाने पर किया था जोरदार हरियाणवी डांस, यूं झूमकर नाचे थे सिद्धार्थ शुक्ला...देखें Video
Shehnaaz Gill
नई दिल्ली:

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को काफी समय बीत चला है, लेकिन फैंस अब भी उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं. कोई न कोई वीडियो या तस्वीर शेयर करके सिद्धार्थ के चाहने वाले अब भी उन्हें याद कर रहे हैं. ये बात सब जानते हैं कि बिग बॉस 13 के घर में सिद्धार्थ और शहनाज एक-दूसरे का पिलर बनकर हर समय एक दूसरे के साथ खड़े रहे थे. दोनों ने घर के अंदर एक दूसरे का पूरा साथ दिया था. वहीं जब वे घर से बाहर निकले तब भी उन्होंने दोस्ती निभाई. बिग बॉस 13 के घर से शहनाज गिल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 'घनी बावरी' सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के अंदर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और जस्सी गिल पहुंचे हैं और शहनाज उनके सामने कंगना की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 2' के गाने पर डांस कर रही हैं. गाने पर शहनाज ने जिस तरह से समां बांधा, वह भी देखने लायक है. शहनाज गाने पर इस तरह से थिरकीं कि खुद सिद्धार्थ भी डांस करने से खुद को रोक नहीं पाए और जब शहनाज डांस करते हुए उनके पास पहुंचीं, तब सिद्धार्थ ने भी अपने डांस मूव्स दिखा दिए. इस वीडियो में शहनाज का बेबाक डांस और सिद्धार्थ शुक्ला का उनका साथ देना, फैंस को खूब भा रहा है. वे इस वीडियो को जमकर लाइक व शेयर कर रहे हैं. 

गौरतलब है कि इसी महीने की 2 तारीख को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जिसके बाद फैंस उन्हें लगातार किसी न किसी तरीके से याद कर रहे हैं. सिद्धार्थ के निधन से फैंस शहनाज गिल को लेकर चिंतिंत हैं और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं.

Also Watch This Video: एथनिक पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही सारा अली खान:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Video, Shehnaaz Gill Dance Video, Shehnaaz Gill Viral Video, Sidnaaz, Sidharth Shukla, Big Boss 13, Shehnaaz Gill Dance On Ghani Bawri, Honsla Rakh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com