नब्बे के दशक में भारत के बच्चों का हीरो बना सुपरमैन शक्तिमान आज भी लोगों के दिलों में बसा है. हर संडे को दोपहर को शक्तिमान सीरियल का बच्चों के साथ साथ बड़े भी बेसब्री से इंतज़ार किया करते थे. इस सीरियल में मुकेश खन्ना जहां शक्तिमान बने थे वहीं डॉक्टर जैकाल ने विलेन का धांसू रोल निभाया था. सम्राट किलविश के अलावा डॉक्टर जैकाल ही था जो शक्तिमान की नाक में दम करके रखता था. दुनिया का एक बड़ा साइंटिस्ट जैकाल शक्तिमान के दुश्मनों में से एक था और जैकाल का किरदार निभाकर ललित परिमु काफी पॉपुलर हो गए थे. शक्तिमान को आए सालों बीत चुके हैं लेकिन डॉक्टर जैकाल यानी ललित परिमु आजकल कहां हैं और क्या कर रहे हैं, चलिए हम आपको बताते हैं.
ललित अब टीवी पर कम ही दिखते हैं. दरअसल कोरोना काल में वो बुरी तरह बीमार हो गए थे और उनकी सेहत को ठीक होने में काफी समय लगा. इस दौरान वो टीवी और फिल्मों से भी दूर ही रहे. 2020 में कांचली फिल्म में वो दिखाई दिए थे और इसके बाद वो स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं. ललित भले ही इस समय स्क्रीन और एक्टिंग से दूर हैं लेकिन वो एक्टिंग अकादमी चलाकर अपने शौक और हुनर को जिंदा रख रहे हैं. कहा जाता है कि ललित परिमू एक बड़ी एक्टिंग अकादमी 'नटसमाज' चलाते हैं जहां एक्टिंग और फिल्म की अन्य बारीकियां सिखाई जाती हैं.
Amar Singh Chamkila Movie Review in Hindi: Diljit Dosanjh की चमक से चमक उठी अमर सिंह चमकीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं