शक्तिमान में गीता विश्वास का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दौर में झेले गए कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को खुलकर बताया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे कॉम्प्रोमाइज से इनकार करने के चलते उन्हें एक बड़ी बजट वाली फिल्म से बाहर कर दिया गया था. वैष्णवी ने सिद्धार्थ कनन्न के साथ बातचीत में याद किया कि उस समय उन्हें फिल्म में लीड रोल के लिए साइन किया गया था. उनके पोस्टर और बैनर तक तैयार हो चुके थे. लेकिन अचानक उन्हें प्रोडक्शन ऑफिस बुलाकर कहा गया कि अब वे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रह सकतीं.
कॉम्प्रोमाइज नहीं किया तो फिल्म से निकाला!
ये खबर सुनकर वो एक पल को तो हैरान ही रह गईं. उन्होंने किसी भी तरह का समझौता करने से साफ मना कर दिया था. वैष्णवी ने बताया कि फिल्म का हीरो उनमें इंट्रस्ट ले रहा था. उन्हें शाम के समय अकेले पार्टी में बुलाया गया था, जहां कहा गया कि ‘सिर्फ लड़कों की पार्टी होगी, हम सब साथ में शराब पीएंगे'. जब वैष्णवी ने पार्टी में शामिल होने से मना किया, तो हीरो को बुरा लगा. आखिर में प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और हीरो ने मिलकर फैसला लिया कि उन्हें फिल्म से हटा दिया जाए. यह एक बड़े प्रोडक्शन हाउस का ड्रीम प्रोजेक्ट थी, लेकिन वैष्णवी ने अपनी मर्यादा और सम्मान को ऊपर रखा और खुशी खुशी इस फिल्म से दूरी बना ली.

मां को आउटडोर शूट से दूर रखने के लिए रची साजिश
वैष्णवी ने बताया कि केवल पार्टी ही नहीं स्विट्जरलैंड में शूटिंग के लिए उनका पासपोर्ट बनवाया गया, लेकिन मां का पासपोर्ट बनवाने से इनकार कर दिया गया. उनकी मां हमेशा उनके साथ रहती थीं. मां उन्हें छोड़ने और लेने आती-जाती थीं, जिससे प्रोडक्शन वाले परेशान रहते थे. यह सब देख वो खुद हैरान थीं. वैष्णवी ने कहा कि उनकी मां की अलर्टनेस और साथ रहने की वजह से वे कई बार ऐसे हालात से बच पाईं. यह एक्सपीरियंस उनके करियर के शुरुआती दिनों का हिस्सा था, लेकिन उन्होंने कभी भी गलत रास्ता नहीं अपनाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं