90 के दशक का मशहूर शो शाका लाका बूम बूम तो आपको याद ही होगा, जिसने संजू की जादुई पेंसिल से हमारे बचपन को शानदार बना दिया था. इस टीवी शो में संजू का किरदार निभाने वाले किंशुक वैद्य बड़े हो गए हैं और शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शुक्रवार को अभिनेता ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड दीक्षा नागपाल से शादी की. किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. शादी के बाद की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें किंशुक पगड़ी में तो वहीं दीक्षा महाराष्ट्रियन दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं. इस जोड़े के दोस्तों ने हल्दी समारोह और संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. दीक्षा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हल्दी की एक तस्वीर फिर से साझा की.
2015 में शुरू हुई लव स्टोरी
बता दें कि किंशुक और दीक्षा ने इस साल अगस्त में सगाई की थी. शाका लाका बूम बूम अभिनेता ने पहले अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी. 2015 में काम के सिलसिले में उनकी मुलाक़ात कोरियोग्राफर दीक्षा से हुई. उन्हें एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं को समझने में कुछ समय लगा, हालांकि वे कुछ समय से दोस्त थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने बताया कि, “समय के साथ, हमें एहसास हुआ कि जीवन के प्रति हमारी समझ और दृष्टिकोण एक-दूसरे से मेल खाते हैं, जो किसी भी स्थायी रिश्ते के लिए बेहद अहम है. तभी हमने अपनी दोस्ती को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया और हमने अपनी सगाई की तारीख तय की.”
इन शोज में आए नजर
किंशुक वैद्य ने 90 के दशक के हर बच्चे के लिए बचपन को खास बना दिया था. शाका लाका बूम बूम में संजू की भूमिका निभा कर वह घर-घर में मशहूर हो गए. शो में संजू दोस्तों की मदद करने के लिए अपनी जादुई पेंसिल का इस्तेमाल करता है. पेंसिल संजू की बनाई गई किसी भी चीज़ को जिंदा कर देती थी. किंशुक ने एक रिश्ता साझेदारी का, जात ना पूछो प्रेम की और वो तो है अलबेला जैसे शो भी किए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं