हर घर में पसंद किया जाने वाला फेमस टीवी शो "ससुराल सिमर का" (Sasural Simar Ka ) एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है. कलर्स टीवी अपने इस हिट शो का दूसरा सीजन जल्द ही ला रहा है. जिसमें दीपिका कक्क्ड़ (Dipika Kakar) फिर नए किरदार में नज़र आएंगी. इसी के साथ शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) भी शो में एंट्री करेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि, टीवी जगत का पॉपुलर शो "ससुराल सिमर का" (Sasural Simar Ka ) के सीजन-2 को जल्द ही प्रसारित किया जाएगा. शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है "एक बार सिमर और माताजी आ रहे हैं करने एक आदर्श बहू की खोज". जिसे देख दर्शक काफी उत्साहित हैं. इस धारावाहिक में सबसे पॉपुलर हैं माताजी जिनका किरदार निभाया है, जयती भाटिया (Jayati Bhatia) ने. जो 'ससुराल सिमर का (Sasural Simar Ka)' के सीजन-2 में भी दिखाई देंगी. जयती भाटिया (Jayati Bhatia) के रोल ने धारावाहिक को काफी प्रसिद्धि दिलाई है. इस बार वह दोगुने उत्साह के साथ इसमें हिस्सा ले रहीं हैं.
धारावाहिक के दूसरे सीजन में एक ट्विस्ट है. इसमें दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) तो होंगी लेकिन सिमर के लीड रोल में नहीं. इस सीजन में कई नए पात्रों को जोड़ा गया है. कहानी में बदलते जमाने के साथ कई सारे बदलाव किए गए है. जिसके चलते इस बार सिमर का लीड रोल निभाने राधिका मुथुकुमार (Radhika Muthukumar) ने शो में इंट्री ली हैं. इसी के साथ आकाश जग्गा भी सीजन 2 में महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं