विज्ञापन

व्हील ऑफ फॉर्च्यून में अनलकी साबित हुई ये एक्ट्रेस, जीरो हुआ बैलेंस, व्हील घुमाकर भी मिला सिर्फ एक रुपया, अक्षय कुमार ने थमाया जूता

अक्षय कुमार के शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में सान्या मल्होत्रा की किस्मत ने सबको हंसा दिया. बार-बार व्हील घुमाने के बावजूद उन्हें हर बार सिर्फ 1 रुपया ही मिला. अक्षय ने भी मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘अनलकी’ कहा और आखिर में जूते देकर बोले ले घर जा.

व्हील ऑफ फॉर्च्यून में अनलकी साबित हुई ये एक्ट्रेस, जीरो हुआ बैलेंस, व्हील घुमाकर भी मिला सिर्फ एक रुपया, अक्षय कुमार ने थमाया जूता
अक्षय कुमार के शो में अनलकी बनी सान्या मल्होत्रा
नई दिल्ली:

किस्मत से जुड़े किसी गेम शो में कोई कितना अनलकी हो सकता है. हो सकता है वो बड़ी रकम जीते और फिर किसी मुकाम पर आकर ठन ठन गोपाल हो जाए. लेकिन सान्या मल्होत्रा तो इन सब से ज्यादा अनलकी निकलीं. सान्या मल्होत्रा टोस्टर मूवी की टीम के साथ अक्षय कुमार के गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में पहुंची थीं. इस शो में सान्या मल्होत्रा को बार बार व्हील घुमाने का मौका मिला लेकिन उनकी किस्मत एक रुपए पर ही अटक कर रह गई. वहीं अक्षय कुमार, अर्चना पूरन सिंह और राजकुमार राव भी हैरान रह गए. 

सान्या का ‘1 रुपये' वाला सिलसिला

प्रोमो में सबसे पहले सान्या व्हील घुमाती हैं. उम्मीद बड़ी होती है, लेकिन मिलता है सिर्फ 1 रुपया! सभी हंसते हैं, और सान्या भी इसे मजाक में लेती हैं. लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब वो दूसरी बार भी व्हील स्पिन करती हैं. और फिर से 1 रुपया ही आता है. इस पर अक्षय कुमार तुरंत चुटकी लेते हैं और कहते हैं कि सान्या तो आज पूरी तरह ‘अनलकी' मोड में हैं. सान्या का रिएक्शन भी देखने लायक होता है. जो थोड़ा शॉक में नजर आती हैं थोड़ा हंसती हैं लेकिन पब्लिक पूरी तरह एंटरटेन होती है.

ये भी पढे़ं- 4000 करोड़ी रामायणम् की कैकेयी है बॉलीवुड की ये हीरोइन, शाहरुख खान के साथ दी आखिरी हिट, 4 साल छोटे रणबीर की बनेंगी 'सौतेली मां'

टीम गेम में भी नहीं बदली किस्मत

इसके बाद टीम्स बनती हैं. एक तरफ अक्षय कुमार और अर्चना पूरन सिंह, और दूसरी तरफ सान्या मल्होत्रा के साथ राजकुमार राव. अब लगता है कि शायद टीम बदलने से किस्मत बदल जाए. लेकिन नहीं, राजकुमार राव व्हील घुमाते हैं और वो भी सीधे 1 रुपये पर जाकर रुकता है. अब तो पूरा सेट हंसी से गूंज उठता है. इसके बाद भी सिलसिला नहीं थमता. अक्षय फिर सान्या को दोबारा ट्राय करने के लिए कहते हैं. वो कहते हैं मैं देखना चाहता हूं हो क्या रहा है. और जैसे ही वो स्पिन करती हैं, रिजल्ट वही… 1 रुपया. इस पर अक्षय मजाक में जूते उठाकर सान्या को देते हैं और कहते हैं ले घर जा. इस दौरान सेट पर मौजूद फैन्स जोर जोर से ठहाके लगाते दिखाई देते हैं. आपको बता दें कि राजकुमार राव, अर्चना पूरनसिंह और सान्या मल्होत्रा की फिल्म टोस्टर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

ये भी पढे़ं- संजू सैमसन का जिगरी यार है ये एक्टर, दे चुका है 26 करोड़ बजट में 176 करोड़ कमाने वाली फिल्म, रात 2 बजे तक चलती है गप-शप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com