विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के मॉल में अक्षय कुमार की एक झलक पाने को बेकाबू हुए फैंस, मची भगदड़, एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़े लोग

फिल्म के प्रमोशन के लिए ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल पहुंचे. अक्षय के पहुंचते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और लोगों ने अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने के लिए अफरा तफरी मचा दी.

ग्रेटर नोएडा के मॉल में अक्षय कुमार की एक झलक पाने को बेकाबू हुए फैंस, मची भगदड़, एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़े लोग
ग्रेटर नोएडा के मॉल में अक्षय कुमार की एक झलक पाने को बेकाबू हुए फैंस
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं, जो 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर आएगी. रिलीज से पहले अक्षय फिल्म के लीड स्टार्स राजपाल यादव और वामिका गब्बी के साथ, फिल्म के प्रमोशन के लिए ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल पहुंचे. अक्षय के पहुंचते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और लोगों ने अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने के लिए अफरा तफरी मचा दी. इस दौरान के वीडियोज अब ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं.

'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार के वीडियो वायरल

अक्षय को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार भी कहते हैं, उनके लाखों चाहने वाले हैं. ऐसे में उनकी मौजूदगी से फैंस के बीच भारी उत्साह पैदा होना लाजमी है. बीते शुक्रवार शाम को ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल में अक्षय को देखने के लिए भगदड़ सी मच गई. उनके पहुंचने से पहले ही, सैकड़ों की संख्या में फैंस मॉल में जमा हो गए थे.

एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़े लोग

वायरल वीडियो में मॉल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बनती दिख रही है, क्योंकि अभिनेता की एक झलक पाने के लिए एक छोटी, बंद जगह में भारी भीड़ जमा हो गई थी. कुछ फैंस को अक्षय को ऊपर की मंजिल से देखने के लिए एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़ते हुए भी देखा गया. ग्राउंड फ्लोर पर, जहां अक्षय कुमार मंच पर आए थे, लोगों ने बैरिकेड तोड़ दिए और अभिनेता को देखने के लिए आगे की कतार में जगह पाने के लिए एक-दूसरे को धक्का देने लगे. अन्य क्लिप्स में, अक्षय को अपने जाने-पहचाने अंदाज में फैंस से बातचीत करते और उनके साथ मजाक करते हुए देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें - इन 2 शख्स के बिना नहीं पूरी होती 'धुरंधर: द रिवेंज', 30 घंटे बिना सोए किया काम, 'उरी' से हैं आदित्य धर के साथ

इस कार्यक्रम के वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने फैंस के ऐसे बिहेवियर को देखते हुए सुरक्षा संबंधी चिंता जताई. ऑनलाइन ये वीडियो देखने वाले नेटिजन्स ने एक्टर्स और मैनेजमेंट टीमों से अपील किया है कि वे इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते समय फैंस की सुरक्षा का भी ध्यान रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Stampade, Akshay Kumar Latest News, Akshay Kumar Latest Movies, Bhoot Bangla 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com