द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) फेम सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) ने बीते दिनों शादी रचाई है. दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं. सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) ने इस बीच एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति संकेत भोसले (Sanket Bhosale) काफी इमोशनल होते दिख रहे हैं. उन्हें रोता देख सुगंधा मिश्रा उनके आंसू पोंछने लगती हैं. दोनों की शादी के फंक्शन का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संकेत भोसले (Sanket Bhosale) अपनी पत्नी सुगंधा के बारे में फंक्शन में स्पीच दे रहे होते हैं, तभी वो काफी इमोशनल हो जाते हैं. उन्हें रोता देख सुगंधा तुरंत उनके आंसू पोंछती हैं और चुप करवाती हैं. संकेत भोसले ने इस दौरान सुगंधा के बारे में ऐसी बातें भी कहीं, जिसे सुन सभी हंसने लग जाते हैं.
संकेत भोसले (Sanket Bhosale) वीडियो में कहते दिख रहे हैं: "सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) के लिए तो मैं एक चीज शुरू से ही कहता हूं कि तू बहुत खतरनाक है. मेरे हिसाब से तो सभी लड़कियों को खतरनाक ही होना चाहिए. लेकिन कोई लड़की सुगंधा जितनी खतरनाक नहीं हो सकती कि उसके प्यार में ही गिर जाओ आप. बहुत ज्यादा खुशी हो रही है." दोनों कलाकारों का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा ने बीते 26 अप्रैल को जालंधर शादी रचाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं