विज्ञापन

संचिता उगाले का आखिरी वीडियो, मरने से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी ये रील

22 साल की संचिता उगाने की सुसाइड की खबर ने अचानक एक गहरा झटका दिया है. पुलिस के मुताबिक अभी तक उनके सुसाइड को लेकर कोई नोट या वजह पता नहीं चल पाई है.

संचिता उगाले का आखिरी वीडियो, मरने से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी ये रील
Sanchita Ugale Suicide: संचिता उगाले का निधन
Social Media
नई दिल्ली:

जी टीवी के पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य से घर घर मशहूर हुई एक्ट्रेस संचिता उगाले का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की. उनकी मौत को लेकर या सुसाइड की वजह को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. खबर है कि संचिता ने 14 जून को खुदकुशी की. ये वही मनहूस दिन था जब 6 साल पहले पॉपुलर स्टार सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर आई थी. सुशांत ने साल 2020 में सुसाइड किया था और 14 जून को उनकी डेथ एनिवर्सरी थी. आज जब संचिता के सुसाइड की खबर मिली तो हर किसी का दिल दहल गया.

संचिता का आखिरी वीडियो

पुलिस अभी संचिता सुसाइड मामले की जांच में जुटी है लेकिन अभी तक इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. उनके निधन से फैन्स और करीबियों के मातम पसरा हुआ है. लोग सोशल मीडिया पर उनकी प्रोफाइल खंगाल रहे हैं कि शायद वहां से एक्ट्रेस की किसी परेशानी के बारे में कोई सुराग मिल जाए लेकिन ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता.  एक्ट्रेस की आखिरी पोस्ट देखेंगे तो सोच भी नहीं पाएंगे कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकती हैं.

संचिता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखेंगे तो आखिरी रील में वह 'डफली वाले डफली बजा' गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. खुशी और उत्साह से भरा चेहरा, चहचहाती आंखें इस वीडियो को देखकर कौन सोच सोकता है वह खुदकुशी करने वाली हैं.

पंखे से लटककर की आत्महत्या

पुलिस के मुताबिक 22 साल की एक्ट्रेस ने नालासोपारा ईस्ट के अचोले गांव में साई संतोषी बिल्डिंग स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली. संचिता ने 14 जून को शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे के बीच सुसाइड किया. अचोले पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर विनोद बाग ने जानकारी दी कि संचिता ने खुद को अपने बेडरूम में बंद कर लिया और साड़ी से छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. खबर मिलते ही परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग उन्हें वसई-विरार म्युनिसिपल हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले जांच रिपोर्ट तैयार की. अधिकारियों ने कहा है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. एक्ट्रेस के पिता मच्छिंद्र उगाले की शिकायत के आधार पर, अचोले पुलिस ने 15 जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की. पुलिस ने कहा कि घटना के पीछे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है. 

संचिता का सबसे यादगार शो

 संचिता उगाले टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही थीं. वह "कुमकुम भाग्य" में दिया टंडन का रोल निभाकर काफी मशहूर हुई थीं. उन्होंने पहले बताया था कि लंबे समय से चल रहे इस शो में काम करना उनके जीवन का एक टर्निंग पॉइंट था. इसके अलावा वो हाल में विक्की कौशल की छावा में भी नजर आई थीं. संचिता कुमकुम भाग्य को अपनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट मानती थीं क्योंकि इससे उन्हें पहचान मिली और उनके करियर को आकार देने में मदद मिली.

यह भी पढ़ें: कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस 22 साल की संचिता उगाले ने की आत्महत्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanchita Ugale Suicide, Sanchita Ugale Instagram, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com