विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2025

बिग बॉस में सलमान खान ने किया अश्लील कमेंट? सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्लिप, तान्या मित्तल के सामने बोला भद्दा शब्द

एक वीकेंड के वार की क्लिपिंग वायरल हो रही है. लेकिन सलमान खान की क्लास की वजह से नहीं. एक शब्द की वजह से. एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान ने इस वीडियो में अश्लील शब्द का इस्तेमाल किया है.

बिग बॉस में सलमान खान ने किया अश्लील कमेंट? सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्लिप, तान्या मित्तल के सामने बोला भद्दा शब्द
बिग बॉस में क्या सलमान खान ने किया अश्लील कमेंट? सोशल मीडिया पर वायरल
नई दिल्ली:

बिग बॉस का सीजन कोई भी हो और कितना भी हिट हो जाए. जो बात वीकेंड के वार में होती है. उसे पूरे हफ्ते की घर वालों की बहसबाजी, गुस्सा और तमाम ड्रामेबाजी भी टक्कर नहीं दे पाती है. सलमान खान का स्वेग तो अपनी जगह है ही, उनका स्टाइल और घरवालों की क्लास लगाने का तरीका इस एपिसोड को और भी खास बना देता है. ऐसे ही एक वीकेंड के वार की क्लिपिंग वायरल हो रही है. लेकिन सलमान खान की क्लास की वजह से नहीं. एक शब्द की वजह से. एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान ने इस वीडियो में अश्लील शब्द का इस्तेमाल किया है.

मटका लेकर आईं तान्या मित्तल

बिग बॉस के इस सीजन की एक क्लिप शेयर की है द मृदुल जे नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान के साथ एकता कपूर नजर आ रही हैं. बिग बॉस के घर में तान्या मित्तल एक पोडियम पर खड़ी हैं. उनके हाथ में मटका भी है. सलमान खान हैरानी के साथ उनसे पूछते हैं कि क्या आप मटका भी बनाती हैं. इस पर तान्या मित्तल कहती हैं कि हां सर अब सब कुछ करने का सोच रही हैं. फिर सलमान खान कुछ कहते हैं. जिसके बाद पूरा घर हंस हंस कर लोटपोट हो जाता है. अरमान मलिक सलमान खान की बात सुनकर सामने आकर ले जाता है. दूसरे कंटेस्टेंट भी जमकर हंसते हैं. सलमान खान के साथ खड़ी एकता कपूर भी हंसती हुई दिखती हैं.

क्या सलमान खान ने बोला भद्दा शब्द

इस वीडियो में एक जगह सलमान खान की बात को म्यूट कर दिया गया है. सोशल मीडिया यूजर का दावा है कि सलमान खान ने यहां अश्लील शब्द बोला. वीडियो कैप्शन लिखा है कि ये क्या बोल दिया बाई ने, RIP फैमिली शो. इस वीडियो को धड़ाधड़ हिट्स मिले और लाइक्स ही 84 हजार का आंकड़ा पार कर गए. कुछ यूजर्स ने लिखा कि सलमान खान सही फॉर्म में आ गए हैं. बहुत सारे यूजर्स ने इस वीडियो पर लाफिंग इमोजी भी शेयर किया.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 19, Bigg Boss Season 19, Salman Khan, Tanya Mittal, Salman Khan Abusive Comment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com