विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2018

शिल्पा शेट्टी ने पहले खोले सलमान खान के बटन, फिर बोलीं- इसे बंद ही कर दो और फिर...देखें वीडियो

सलमान खान के गेम शो 'दस का दम' का दिन अब बदल चुका है. लेकिन 'दस का दम (Dus Ka Dum)' का पुराना वाला फ्लेवर कायम है. इस पर शिल्पा शेट्टी कुछ ऐसा करेंगी सब हैरान रह जाएंगे.

शिल्पा शेट्टी ने पहले खोले सलमान खान के बटन, फिर बोलीं- इसे बंद ही कर दो और फिर...देखें वीडियो
'दस का दम' में सलमान खान के साथ मस्ती करेंगी शिल्पा शेट्टी और फराह खान
  • वीकेंड्स पर आने लगा है 'दस का दम'
  • शिल्पा शेट्टी और फराह खान आएंगे
  • 'फन्ने खां' की टीम भी पहुंचेगी
नई दिल्ली: सलमान खान के गेम शो 'दस का दम' का दिन अब बदल चुका है, और अब ये वीकेंड्स पर आया करेगा. बेशक सलमान खान (Salman Khan) के शो का समय बदला है लेकिन 'दस का दम (Dus Ka Dum)' का पुराना वाला फ्लेवर कायम रहने वाला है. सलमान खान शो में जहां कंटेस्टेंट्स को पैसा जीतने का मौका देते हैं और मस्ती भी करते हैं. लेकिन इस हफ्ते शो पर कई धमाकेदार चीजें देखने को मिलेंगी, और सलमान खान के फैन्स के लिए भरपूर मसाला भी रहने वाला है. इस हफ्ते शो में अनिल कपूर 'फन्ने खां' का प्रचार करने पहुंचेंगे तो शो पर फराह खान और शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी.

भोजपुरी का सबसे महंगा वीडियो करने के बाद इस एक्टर ने की 'सनी लियोन' से सगाई, फोटो हुईं वायरल



Exclusive: 'बिग बॉस 12' के लिए गार्गी पंडित, अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी पर है चैनल की नजर, खेसारी नहीं होंगे हिस्सा

शो में शिल्पा शेट्टी की एंट्री मजेदार होगी क्योंकि वे आते ही सलमान खान के गले लगेंगी और उनकी शर्ट के बटन खोलेंगी. वे बटन खोलती भी हैं, फिर खुद पर काबू करती हैं और सलमान खान से कहती हैं, "इसे बंद ही कर दो..." पूरा माहौल बहुत खुशनुमा हो जाता है और फराह खान शिकायत करती हैं कि जैसे सलमान खान ने शिल्पा शेट्टी को गले लगाया, वैसे उन्हें नहीं लगाया. 

घुमाने के बहाने स्विटरजलैंड ले गया बॉयफ्रेंड, हसीन वादियों में किया ऐसा काम फूट-फूटकर रोने लगी एक्ट्रेस...देखें Video

असली मजा उस समय आएगा जब सलमान खान फराह और शिल्पा से सवाल पूछेंगे. सलमान पूछेंगे कि कितने प्रतिशत अंग्रेजी बोलने वाली लड़कियों से इम्प्रेस होते हैं तो शिल्पा और फराह कहती हैं कि वे एक ऐसे लड़के को जानतीं जो लड़कियों के अंग्रेजी बोलने से ही इम्प्रेस होता है. उनका इशारा सलमान खान की तरफ होता है, और सलमान खान बहुत ही मासूम बनने की कोशिश करते हैं. शिल्पा शेट्टी कहती है कि जो लड़की बहुत ही स्टाइल के साथ अंग्रेजी बोलती हैं, सलमान उनसे तुरंत ही इम्प्रेस हो जाते हैं. फराह खान ज्यादा टांग खींचती हैं तो सलमान खान कैटरीना कैफ का नाम ले लेते हैं और कहते हैं कि उन्होंने कैटरीना को हिंदी सिखा दी है क्योंकि उन्हें उसके साथ हिंदी में बात करना पसंद है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan Dus Ka Dum, Fanney Khan Anil Kapoor, Shilpa Shetty Unbuttons Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com