विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2021

सिंगर से डायरेक्टर बनीं नेहा कक्कड़, रिलीज हुआ रोहनप्रीत सिंह और जैस्मिन भसीन का ‘पीने लगे हो’ गाना

मेलोडी क्वीन नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के सॉन्ग 'पीने लगे हो' को डायरेक्ट किया है. यह गाना आज रिलीज हो गया है.

सिंगर से डायरेक्टर बनीं नेहा कक्कड़, रिलीज हुआ रोहनप्रीत सिंह और जैस्मिन भसीन का ‘पीने लगे हो’ गाना
रोहनप्रीत सिंह और जैस्मिन भसीन के सॉन्ग को नेहा कक्कड़ ने किया डायरेक्ट
नई दिल्ली:

मेलोडी क्वीन नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के सॉन्ग 'पीने लगे हो' को डायरेक्ट किया है. यह गाना आज रिलीज हो गया है. नेहा कक्कड़ के निर्देशन में बने इस म्यूजिक वीडियो में रोहनप्रीत सिंह बिग बॉस 14 की जानी-मानी कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के साथ नजर आ रहे हैं. देसी म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा रिलीज इस गाने को रजत नागपाल ने कंपोज और किरत गिल ने लिखा है. पीने लगे हो दिल को छू लेने वाला हार्टब्रेकिंग सॉन्ग है. नेहा से शादी के बाद बतौर सोलो सिंगर रोहनप्रीत पहली बार किसी गाने में दिखाई दिए हैं. 

सिंगर से निर्देशक बनीं नेहा कक्कड़ ने इस बारे में बात करते हुए कहा है, "संगीत से रोजगार कमाने का सबसे बड़ा रोमांच यह है कि आप इससे बहुत कुछ सीखते हैं. पीने लगे हो के जरिए मुझे कैमरे  के पीछे से एक गीत का नेतृत्व करने का मौका मिला, जो बहुत ही चुनौतीपूर्ण था. मैं इस बदलाव को अपने नजरिए से संजो कर रखूंगी और रोहनप्रीत के साथ एक अलग भूमिका में काम करके मुझे बेहद खुशी हो रही है. मैं खुशनसीब हूं कि मुझे एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिला”.

वहीं रोहनप्रीत ने कहा, "मैं ऑडियंस का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने अब तक मेरे और नेहा के गाए गानों को पसंद किया है. पीने लगे हो मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि शादी के बाद यह मेरा पहला सोलो सॉन्ग है. साथ ही नेहा इस गाने से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रही हैं. मैं यही दुआ करता हूं की हमारे हर पहले एक्सपेरिमेंट को हमेशा की तरह ढेर सारा प्यार मिले. मैं लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेहद उत्साहित हूं.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Jasmin Bhasin, Rohanpreet Singh, Peene Lage Ho
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com