विज्ञापन

पीएम मोदी की इस खूबी के फैन हैं रवि किशन, मामला लीगल है सीजन 2 के ट्रेलर लांच पर जमकर की तारीफ

वेब सीरीज मामला लीगल है के सीजन 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता और सांसद रवि किशन ने नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी राय खुलकर रखी. इस दौरान उनसे पूछा गया कि अगर प्रधानमंत्री मोदी की कोई खास क्षमता लोगों में बांटी जा सकती हो, तो वह कौन सी होगी.

पीएम मोदी की इस खूबी के फैन हैं रवि किशन, मामला लीगल है सीजन 2 के ट्रेलर लांच पर जमकर की तारीफ
पीएम मोदी के फैन हैं रवि किशन

वेब सीरीज मामला लीगल है के सीजन 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता और सांसद रवि किशन ने नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी राय खुलकर रखी. इस दौरान उनसे पूछा गया कि अगर प्रधानमंत्री मोदी की कोई खास क्षमता लोगों में बांटी जा सकती हो, तो वह कौन सी होगी. इस सवाल पर रवि किशन ने मोदी की आध्यात्मिक शक्ति और निस्वार्थ नेतृत्व की खूब तारीफ की.

रवि किशन ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक प्रधानमंत्री मोदी को करीब से देखा और समझा है. उनके मुताबिक मोदी की सबसे बड़ी ताकत उनकी आध्यात्मिक ऊर्जा और देश के प्रति समर्पण है. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी बड़े पद पर पहुंचता है तो अक्सर खुद को ही सबसे अहम समझने लगता है, लेकिन मोदी के मामले में ऐसा नहीं है. उनके लिए हमेशा राष्ट्र सर्वोपरि रहा है और यही बात उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाती है.

यह भी पढ़ें: रवि किशन का मामला लीगल है 2 के ट्रेलर लॉन्च में चौंकाने वाला खुलासा, बचपन में करते थे ये गैर कानूनी काम

अभिनेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सकारात्मकता भी प्रेरणादायक है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मोदी खुद कहते हैं कि वह इतने फिट इसलिए रहते हैं क्योंकि उन्हें रोज सुबह ‘दो किलो गालियां' मिलती हैं. इसके बावजूद उनके चेहरे पर हमेशा ऊर्जा और आत्मविश्वास दिखाई देता है. रवि किशन के अनुसार यह ताकत उनकी आध्यात्मिक साधना और अनुशासन से आती है.

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जीवनशैली युवाओं के लिए प्रेरणा है. रवि किशन ने बताया कि मोदी बेहद कम सोते हैं, नियमित योग करते हैं और कड़ी दिनचर्या का पालन करते हैं. उन्होंने इच्छा जताई कि प्रधानमंत्री की यह आध्यात्मिक ऊर्जा और अनुशासन देश के युवाओं तक भी पहुंचे. इवेंट के दौरान रवि किशन ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब युवाओं को भी ऐसी ही सकारात्मक ऊर्जा और समर्पण मिलेगा. बता दें कि मामला लीगल है का दूसरा सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com