विज्ञापन

रवि किशन का मामला लीगल है 2 के ट्रेलर लॉन्च में चौंकाने वाला खुलासा, बचपन में करते थे ये गैर कानूनी काम

कोर्टरूम कॉमेडी वेब सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन का ट्रेलर लॉन्च हाल ही में चर्चा में रहा. इस मौके पर अभिनेता और सांसद रवि किशन ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प और हैरान करने वाला किस्सा साझा किया.

रवि किशन का मामला लीगल है 2 के ट्रेलर लॉन्च में चौंकाने वाला खुलासा, बचपन में करते थे ये गैर कानूनी काम
मामला लीगल है सीजन 2 में नजर आएंगे रवि किशन

कोर्टरूम कॉमेडी वेब सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन का ट्रेलर लॉन्च हाल ही में चर्चा में रहा. इस मौके पर अभिनेता और सांसद रवि किशन ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प और हैरान करने वाला किस्सा साझा किया. इवेंट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने जिंदगी में कभी कुछ गैरकानूनी किया है, तो उन्होंने अपने बचपन की शरारतों का जिक्र करते हुए बताया कि वह कभी-कभी हनुमान मंदिर से पैसे चुरा लिया करते थे.

रवि किशन ने बताया कि उनके इलाके में हनुमान जी का एक मंदिर था, जहां लोग शनिवार के दिन चंदन लगाकर भगवान के पीछे पैसे चिपका देते थे. बचपन में वह उन पैसों को निकाल लिया करते थे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस समय उन्हें लगता था कि भगवान उनसे प्यार करते हैं और शायद वही पैसे उनके लिए ही रखे गए हैं. हालांकि बड़े होने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह गलत था.

ट्रेन में बिना टिकट की यात्रा 

उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती दिनों में वह कई बार ट्रेन और बस में बिना टिकट यात्रा भी कर चुके हैं. लेकिन समय के साथ उन्हें समझ आया कि कानून तोड़ना सही नहीं है. रवि किशन ने कहा कि उनके पिता पुजारी थे और उन्होंने बचपन से ही उन्हें सही-गलत की सीख दी थी, जिसकी वजह से बाद में उन्होंने अपनी गलतियों को समझा और सुधारा. अभिनेता ने आगे कहा कि अब वह खुद एक कानून बनाने वाले व्यक्ति हैं, इसलिए किसी भी तरह के गैरकानूनी काम को बिल्कुल प्रोत्साहित नहीं करते. उन्होंने साफ कहा कि अगर उनके परिवार या जानने वाले भी किसी गलत काम में शामिल होंगे तो वह उनका साथ नहीं देंगे.

यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, महाकुंभ वायरल गर्ल ने पुलिस से मांगी थी सुरक्षा, घर छोड़कर भागीं केरल

बता दें कि मामला लीगल है का दूसरा सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है. इस सीरीज में अदालत और वकीलों की दुनिया से जुड़े कई मजेदार और दिलचस्प केस देखने को मिलेंगे, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Kishan, Ravi Kishan News, Mamla Legal Hai Season 2, Mamla Legel Hai Seson 2 Trailer Launch, Nidhi Bisht
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com