विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2020

'रामायण' में सुग्रीव का रोल करने वाले श्याम कलानी का निधन, 'राम और 'लक्ष्मण' ने जताया दुख

'रामायण' (Ramayan) में सुग्रीव (Sugriv) का किरदार निभाने वाले श्याम कलानी (Shyam Kalani) का निधन हो गया है.

Also Read in
'रामायण' में सुग्रीव का रोल करने वाले श्याम कलानी का निधन, 'राम और 'लक्ष्मण' ने जताया दुख
फाइल फोटो
  • 'रामायण' में सुग्रीव का रोल करने वाले श्याम कलानी का निधन
  • 'राम और 'लक्ष्मण' ने जताया दुख
  • वो लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे
नई दिल्ली:

'रामायण' (Ramayan) में सुग्रीव (Sugriv) का किरदार निभाने वाले श्याम कलानी (Shyam Kalani) का निधन हो गया है. रामायण के सुग्रीव यानी ‌शयाम लाल का निधन 6 अप्रैल को पंचकूला के नजदीक कालका में हो गया. उनके घरवालों के मुताबिक, वो लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे. धारावाहिक में लक्ष्मण (Laxman) बने सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा: "हमारे सहयोगी श्याम कालानी के आकस्मिक निधन को सुनकर बहुत दुख और खेद है. उन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई. भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को शक्ति दे."

इससे पहले 'रामायण' (Ramayan) में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) ने लिखा: "श्याम सुंदर के निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं. उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था. बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."

बता दें कि लॉकडाउन की वजह से बीते दिनों रामायण (Ramayan) का प्रसारण दोबारा शुरू किया गया था. जिसके बाद रामायण ने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' तीन दशक से अधिक पुराना है और इसने 2015 के बाद से हिंदी जीईसी शो के लिए उच्चतम रेटिंग प्राप्त कर छोटे पर्दे पर ऐतिहासिक वापसी की.  ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BRC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' ने पिछले सप्ताहांत के चार शो में 170 मिलियन दर्शकों की भागीदारी की.

रामायण (Ramayan) को दोबारा शुरू करने की जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर दी थी. सूचना प्रसारण मंत्री के अनुसार 'रामायण' सीरियल दिखाने का फैसला दर्शकों की भारी मांग के बाद लिया गया है.  यह धारावाहिक 90 की दशक में दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर दिखाया जाता था. रामानंद सागर की 'रामायण' ने ऐसा करिश्मा कायम किया था, जिसकी चर्चा आज भी होती है. इस सीरियल के आने के दौरान लोग टीवी के सामने बैठ जाते थे और सड़के एवं गलियां सुनसान हो जाती थी. कई लोग श्रद्धा के कारण हाथ जोड़कर शो को देखते थे. लोग सीरीयल में काम करने वाले कलाकार अरुण गोविल (राम), दीपिका(सीता) को भगवान की तरह पूजते थे. इस धारावाहिक में दारा सिंह हनुमान की भूमिका में थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sugriv Dies, Ramayan Sugriv Died, Shyam Kalani Dies, RAmayan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com