विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

KBC 9: मिताली राज और आनंद कुमार के बाद हॉट सीट पर बैठेंगी ये बैडमिंटन चैंपियन

अमिताभ बच्चन और पी. वी. सिंधु ने बुधवार को केबीसी के स्पेशल एपिसोड की शूटिंग की, इसकी तस्वीरें खुद महानायक ने सोशल मीडिया पर साझा की है.  

KBC 9: मिताली राज और आनंद कुमार के बाद हॉट सीट पर बैठेंगी ये बैडमिंटन चैंपियन
केबीसी की गेस्ट बनीं पी.वी. सिंधु.
  • 'कौन बनेगा करोड़पति' में पी.वी.सिंधु की एंट्री
  • बिग बी के साथ हॉट सीट पर बैठेंगी ये स्टार प्लेयर
  • अमिताभ बोले- देश की आन बान शान हैं सिंधु
नई दिल्ली: महानायक अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन-9 ने बहुत कम समय में ही दर्शकों के दिलों पर अपनी खास जगह बनाकर, टीआरपी चार्ट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. सीजन में इस बार नया सेगमेंट नई चाह नई राह जोड़ा गया है, जिसके तहत महिला क्रिकेटर मिताली राज और उनकी टीम, सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार, शिल्पा शेट्टी, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत शामिल हुए हैं. जल्द ही बिग बी के मेहमान के तौर पर बैडमिंटन चैंपियन पी.वी. सिंधु नजर आने वाली हैं.

पढ़ें: KBC-9 में दिल्ली के अरुण सिंह राणा ने मारी बाजी, जीत लिए 25 लाख रु.

अमिताभ बच्चन और पी. वी. सिंधु ने बुधवार को केबीसी के इस स्पेशल एपिसोड की शूटिंग की, इसकी तस्वीरें खुद महानायक ने सोशल मीडिया पर साझा की है.  



उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "मेरे लिए बड़े गर्व की बात की मैं इस महान हस्ती के साथ कुछ समय बिता सका ; देश की आन बान शान, पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियन ; आपने भारत का नाम देश विदेश में उज्जवल किया है ; नमस्कार"

पढ़ें: KBC-9 में अमिताभ बच्चन ने खोला राज, उनका सिर्फ 25 फीसदी लिवर ही करता है काम

मालूम हो कि, केबीसी सीजन-9 का पहला एपिसोड 28 अगस्त को टेलीकास्ट हुआ था. एक महीने के अंदर ही शो ने टीआरपी चार्ट में अपनी जगह बना ली है.  BARC की 38वें हफ्ते की रिपोर्ट के मुताबिक, टीआरपी के मामले में केबीसी तीसरी पोजिशन पर है. 
  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaun Banega Crorepati 9, Amitabh Bachchan, P V Sindhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com