इस मासूम सी लड़की को आप पृथ्वीराज की संयोगिता के रूप में जानते हैं, जिसने लंबे समय तक टीवी पर अपनी मासूमियत और भोलेपन से राज किया. पृथ्वीराज की संयोगिता बनने के बाद यह लड़की पृथ्वीराज के हर संघर्ष में साथ रही और आत्मसम्मान की मिसाल भी कायम की. साल 2003 में आए उस सीरियल में संयोगिता बनी इस बाला का नाम है मुग्धा चाफेकर, जिन्हें आपने बाद में कुछ और सीरियल्स में भी देखा. एक्टिंग के मामले में मुग्धा चाफेकर अपने हुनर का लोहा मनवा ही चुकी हैं. हिस्टोरिक सीरियल से लेकर सास बहू के ड्रामे तक में उनका काम पसंद किया गया है. लेकिन टीवी की संस्कारी बहू को सीधा-सादा मानने की गलती मत कीजिए, क्योंकि अब मुग्धा बहुत बदल चुकी हैं.
मुग्धा चाफेकर धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान में संयोगिता बनी दिखीं. उसके बाद वो कुमकुम भाग्य में प्राची का रोल अदा करती भी नजर आई थीं. मुग्धा चाफेकर ने अब तक जितने भी रोल अदा किए वो अधिकतर में देसी गर्ल बनी दिखीं. सीधी साधी संस्कारी लड़की, जो अपने भोलेपन और मासूमियत से लोगों को दिल जीत लेती है. लेकिन अब मुग्धा चाफेकर ग्लैमरस हो चुकी हैं. मुग्धा चाफेकर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फोटोशूट और नए लुक्स की पिक शेयर करती हैं. उनके नए अंदाज पर फैन्स भी दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुग्धा चाफेकर ने बहुत कम उम्र में ही स्क्रीन से अपना नाता जोड़ लिया था. वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम कर चुकी हैं. उन्हें साल 1995 में आई फिल्म आजमाइश में धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका भी मिला था. इस फिल्म में अंजली जठर भी थीं. इसके अलावा मुग्धा चाफेकर जूनियर जी, क्या मुझसे दोस्ती करोगे, धरमवीर, मेरे घर आई एक नन्हीं परी जैसे सीरियल्स में दिख चुकी हैं. कॉमेडी की दुनिया में वो सजन रे झूठ मत बोलो और गोलमाल है भई सब गोलमाल है सीरियल के जरिए कदम रख चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं