Prithviraj Chauhan Sanyogita aka Mugdha Chaphekar: ये फोटो 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' की संयोगिता की है. इस एक्ट्रेस ने 2006-07 तक इस टीवी सीरियल में संयोगिता का किरदार निभाया था और इसे खूब पसंद भी किया गया था. पृथ्वीराज की इस संयोगिता ने अपना मासूमियत से दर्शकों का खूब दिल जीता था. ये मुग्धा चाफेकर है जिन्हें टीवी दर्शक ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' में संयोगिता के किरदार के लिए जानते हैं, लेकिन उन्होंने अपने लेटेस्ट लुक से सबको चौंका दिया है. इस ऐतिहासिक धारावाहिक में अपनी मासूमियत और सादगी से दर्शकों का दिल जीतने वाली मुग्धा अब पूरी तरह बदल चुकी हैं. 18 साल बाद भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनका ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और फैन्स हैरान हैं कि क्या ये वही सिंपल सी लड़की है.

मुग्धा चाफेकर ने 2003 में ‘पृथ्वीराज चौहान' में संयोगिता का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी थी. उनकी सादगी और अभिनय ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था. इसके बाद उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य' में प्राची के रोल से एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं. ज्यादातर सीरियल्स में वह देसी और संस्कारी लड़की के किरदार में नजर आईं, लेकिन अब उनका स्टाइल और लुक पूरी तरह बदल चुका है. सोशल मीडिया पर उनके ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह मॉडर्न और स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं,. फैन्स उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ करते नहीं थक रहे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुग्धा चाफेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर नए लुक्स और फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनके फॉलोअर्स उनके स्टाइलिश और अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं. मुग्धा ने बहुत कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने 1995 में धर्मेंद्र के साथ फिल्म ‘आजमाइश' में काम किया था. इसके अलावा ‘जूनियर जी', ‘धरमवीर', ‘मेरे घर आई एक नन्हीं परी', ‘सजन रे झूठ मत बोलो', और ‘गोल माल है भई सब गोलमाल है' जैसे धारावाहिकों में भी वह नजर आ चुकी हैं. कॉमेडी से लेकर हिस्टोरिक ड्रामा तक, मुग्धा को हर जॉनर में पसंद किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं