साल 2006 में आया धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान सीरियल तो आपको याद ही होगा. इसमें रजत टोकस ने फैंस के दिलों में पृथ्वीराज चौहान की ऐसी छाप छोड़ी की आज तक मिट ना पाई. हालांकि एक्ट्रेस मुग्धा चापेकर, चेतन हंसराज, जय सोनी और जस अरोड़ा जैसे किरदारों ने भी अपनी जगह फैंस के दिलों में कायम की. लेकिन क्या आपको पता है इस सीरियल में बॉलीवुड के एक सुपरस्टार भी नजर आए थे. हालांकि इस सीरियल से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली. लेकिन बॉलीवुड में वह आज अपनी छाप छोड़ चुके हैं. इतना ही नहीं उनकी वाइफ भी बेस्ट एक्ट्रेसेस की गिनती में शामिल होती हैं.
जी हां हम बात कर रहे हैं एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की, जिनकी यह बचपन की तस्वीर है. करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं कि वह बॉलीवुड से पहले टीवी सीरियल भारत के वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान से डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने रजत टोकस के शो में जयचंद का किरदार निभाया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पॉपुलर टीवी शो के बाद सिद्धार्थ ने अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित एक फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, जिसमें वह सफल भी हुए. लेकिन फिल्म बंद कर दी गई, जिसके बाद उन्होंने 2010 की फिल्म माई नेम इज़ खान में करण जौहर के सात बतौर सहायक निर्देशक के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. वहीं आज वह पॉपुलर और टेलेंटेड सुपरस्टार हैं, जिन्होंने एक विलेन, मरजावां, शेरशाह जैसी सफल फिल्में दी हैं. वहीं उनकी वाइफ कियारा आडवाणी भी अपनी एक्टिंग के लिए काफी फेमस हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं