विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर नहीं जाना चाहते घर से बाहर, रोमांस नहीं थ्रिलर और हॉरर वाली 24 फिल्में-सीरीज को ओटीटी पर ना करें मिस

नीचे दी गई लिस्ट में आपको वैलेंटाइन वीक में नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही फिल्मों और सीरीज के बारे में पता चल जाएगा.

वैलेंटाइन डे पर नहीं जाना चाहते घर से बाहर, रोमांस नहीं थ्रिलर और हॉरर वाली 24 फिल्में-सीरीज को ओटीटी पर ना करें मिस
कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइड्स से कोहरा 2 तक इस हफ्ते इतना कंटेंट हो रहा रिलीज
नई दिल्ली:

हर वीक की तरह इस हफ्ते भी वेलेंटाइन डे के खास मौके पर ओटीटी पर हर तरह के कंटेंट की भरमार होगी. हॉरर से लेकर रोमांस तक, आप जिस जॉनर की फिल्म या सीरीज देखना चाहें, वो सब आपको मिलेगा. इस हफ्ते ओटीटी पर कुछ फ्रेश कंटेंट रिलीज हो रहा है तो वहीं किसी का सीजन 2 रिलीज किया जा रहा है. कुल मिलाकर कहा जाए तो इस वीक आपके पास देखने के लिए इतना कुछ है कि हफ्ता कम पड़ जाएगा, लेकिन कंटेंट खत्म नहीं होगा. ऐसे में हम भी आपका काम थोड़ा आसान कर देते हैं. नीचे हम आपके लिए पूरी लिस्ट दे रहे हैं जिसे सिर्फ एक बार पढ़कर ही आपको हफ्ते भर की फिल्में और ड्रामा के बारे पता चल जाएगा. वो भी सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड भी.

यहां देखें पूरी लिस्ट :

कोहरा सीजन 2: दर्शकों की सबसे चहेती सीरीज में से एक ‘कोहरा' का सीजन 2 ‘कोहरा 2' 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Valentines Day 2026 Celebrations Live Updates: प्यार के मौसम में क्या है बॉलीवुड की सौगात, सेलेब्रिटी के प्लान, हिंदी सिनेमा की अमर प्रेम कहानियां

लव इज ब्लाइंड सीजन 10

निक और वैनेसा लैची ‘लव इस ब्लाइंड' रियलिटी शो के दसवें सीजन को होस्ट करने के लिए वापस आ रहे हैं. इस शो में कई सिंगल्स दिखाए गए हैं जो अपनी किस्मत आजमाने और अपने लिए एक मैच ढूंढने आते हैं. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है, क्योंकि वो यह नहीं देख पाते कि उनकी जोड़ी किसके साथ बन रही है या दूसरा इंसान कैसा दिखता है. शो 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा चुका है.

द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स :

हॉरर मूवी 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' फ्रेंचाइजी का आखिरी और सबसे इंटेंस चैप्टर अब OTT पर दस्तक देने जा रहा है. पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा की आइकॉनिक जोड़ी एड और लॉरेन वॉरेन के रूप में एक बार फिर लौट रही है, और ये उनका अंतिम केस है. इस हॉरर फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था. इसलिए रिलीज के 6 महीने बाद 13 फरवरी को इसे जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है.

द आर्ट ऑफ सारा

इस सीरीज में दिखाया गया है कि एक लाश एक खाई में लावारिस हालत में मिलती है और इस केस के लिए एक डेडिकेटेड डिटेक्टिव को काम पर रखा जाता है. इन्वेस्टिगेशन के दौरान सारा किम का नाम बार-बार आता है, लेकिन असली चैलेंज तब आता है जब डिटेक्टिव को पता चलता है कि सारा की जिंदगी में हर कोई उसका एक अलग रूप जानता था. कोरियन ड्रामा देखने के शौकीन लोग इसे 13 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इनके अलावा और भी फिल्में और सीरीज हैं जो इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं. उनके नाम हैं....

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव के पास है करोड़ों की प्रॉपर्टी? एक्टर ने किया नया दावा, बताया- जेल में क्यों नहीं नहीं उनकी पत्नी 

बेबी गर्ल - सोनी लिव

सल्लिया गर्ल – प्राइम वीडियो

अना नागाओं का राजू - नेटफ्लिक्स

थलाइवर थंबी था इमायिल - नेटफ्लिक्स

मन शंकर वर प्रसाद गुरु - Z5

प्रीडेटर बैडलैंड्स - हॉटस्टार

सूर्या पावर ऑफ लव - सन नेक्स्ट

लव मी लव मी - प्राइम

बंद वाले - प्राइम सीरीज़

मारुवा तारामा - Etv विन

स्टेट ऑफ फियर (ब्राजीलियन) - नेटफ्लिक्स

मैटर ऑफ टाइम - नेटफ्लिक्स

इन द मड (स्पैनिश) - नेटफ्लिक्स

मोटर वैली (इटैलियन) - नेटफ्लिक्स

एटरनिटी – एप्पल टीवी

ब्लू मून - नेटफ्लिक्स

मधाइयां – प्राइम वीडियो

लीड चिल्ड्रन सीजन 1 (पोलिश) - नेटफ्लिक्स

द म्यूजियम ऑफ इनोसेंस टर्किश) - नेटफ्लिक्स

वाना बी सीजन 1 (चाइनीज़) – प्राइम वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com