विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2021

टीवी की इच्छाधारी नागिन ने खरीदी एक करोड़ की कार, Video शेयर कर बोलीं- खुशियां नहीं खरीद सकते लेकिन...

निया शर्मा ने हाल ही में शानदार लक्जरी कार खरीदी है, जिसकी फोटो और वीडियो भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है.

टीवी की इच्छाधारी नागिन ने खरीदी एक करोड़ की कार, Video शेयर कर बोलीं- खुशियां नहीं खरीद सकते लेकिन...
निया शर्मा (Nia Sharma) ने खरीदी एक करोड़ की लग्जरी कार
  • निया शर्मा ने खरीदी शानदार लग्जरी कार
  • एक्ट्रेस ने वीडियो किया सोशल मीडिया पर शेयर
  • निया शर्मा ने कहा कि आप खुशियां नहीं खरीद सकते लेकिन...
नई दिल्‍ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. निया शर्मा ने हाल ही में शानदार लक्जरी कार खरीदी है, जिसकी फोटो और वीडियो भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है. इस वीडियो में निया शर्मा कार के ऊपर से कवर हटाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में निया शर्मा अपनी कार को लेकर काफी खुश भी दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस की इस पोस्ट को लेकर टीवी कलाकारों के साथ-साथ फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही उन्हें जमकर बधाइयां भी दे रहे हैं. 

निया शर्मा (Nia Sharma) द्वारा खरीदी गई कार वोल्वो एक्ससी 90 डी5 इंस्क्रिप्शन है, जिसकी कीमत भारत में करीब 87.98 लाख रुपये है. एक्ट्रेस ने अपनी फोटो और वीडियो में कार से कवर हटाते हुए और उसके साथ पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं. इन वीडियो और फोटो को शेयर करते हुए निया शर्मा ने लिखा, "आप खुशियां नहीं खरीद सकते, लेकिन आप कार खरीद सकते हैं और वह लगभग एक जैसी ही चीजें होती हैं." निया शर्मा के इस वीडियो पर  रवि दुबे, आमिर अली, अर्जुन बिजलानी, गीता फोगाट, आशा नेगी और शांतनु महेश्वरी जैसे कई कलाकारों ने बधाइयां दीं.

एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो निया (Nia Sharma Instagram) ने टीवी की दुनिया में सीरियल 'काली' के जरिए कदम रखा था. इसके बाद निया शर्मा सीरियल 'एक हजारों में मेर बहना है' में दिखाई दी थीं, जिससे उन्होंने खूब लोकप्रियता भी हासिल की. इसके बाद निया शर्मा ने 'जमाई राजा' में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. बीते साल निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी भी जीती है. इन दिनों वह फिर से जमाई राजा सीजन 2 की तैयारी में लगी हुई हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nia Sharma, Nia Sharma Buys Car, Nia Sharma Buys 1 Crore Rupees Car, Nia Sharma Buys XC 90 In
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com