विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2020

नेहा कक्कड़ बनीं दुल्हन, तो घोड़ी चढ़े आदित्य नारायण, इंडियन आइडल के सेट पर रचाई शादी... देखें Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने 'इंडियन आइडल (Indian Idol)' के सेट पर शादी कर रहे हैं, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

नेहा कक्कड़ बनीं दुल्हन, तो घोड़ी चढ़े आदित्य नारायण, इंडियन आइडल के सेट पर रचाई शादी... देखें Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) का वीडियो हुआ वायरल
  • नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण का वीडियो हुआ वायरल
  • दोनों ने 'इंडियन आइडल' के सेट पर रचाई शादी
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में खबर आई थी कि नेहा (Neha Kakkar Video) और आदित्य वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) के दिन एक-दूसरे के साथ शादी करेंगे. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल (Indian Idol)' के सेट का है. इस वीडियो में आदित्य नारायण (Aditya Nartyan Video) जहां दुल्हा बनकर घोड़ी पर चढ़े नजर आ रहे हैं. नेहा और आदित्य के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

Love Aaj Kal Box Office Collection Day 2: सारा और कार्तिक की फिल्म की दूसरे दिन ऐसी रही कमाई, किया इतना कलेक्शन


इस वीडियो में हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की पत्नी सोनिया कपूर रेशमिया भी नेहा और आदित्य की शादी में शामिल होती नजर आ रही हैं. बता दें, नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) के खास मौके पर 'इंडियन आइडल' (Indian Idol)  के मंच पर ही एक-दूसरे को जय माला पहनाई थी. इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन को देखकर लग रहा है, जैसे वे सच में नेहा और आदित्य की जोड़ी बनते देखना चाहते हैं. बता दें कि नेहा और आदित्य के साथ 'इंडियन आइडल' के मंच पर शो के बाकी कंटेस्टेंट और जज भी मौजूद नजर आए. 

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला कौन हैं, जिन्होंने जीती 'बिग बॉस 13' की Trophy, जानें उनके बारे में सबकुछ...

बता दें कि यूं तो नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) का रिश्ता 'इंडियन आइडल' के मंच पर ही तय हुआ था, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही थी. इस बारे में खुद आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण (Udit Narayan) ने बताया, उन्होंने कहा, "आदित्य हमारा इकलौता बेटा है. उसकी शादी की अफवाह सही होती तो मैं और मेरी पत्नी बहुत खुश होते. लेकिन आदित्य ने हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया है." इसके अलावा उदित नारायण ने कहा कि जब भी उनके बेटे की शादी होगी, वह इसकी जानकारी सबको को देंगे. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Aditya Narayan, Neha Aditya Married On Indian Idol Set, Neha Kakkar And Aditya Narayan Wedding Video, Neha Kakkar Aditya Narayan Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com