विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2022

मोनालिसा ने कनिका कपूर के 'लवली' गाने पर दिखाए किलर अंदाज, फैन्स ने कहा- भोजपुरी क्वीन...देखें Video

मोनालिसा के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

मोनालिसा ने कनिका कपूर के 'लवली' गाने पर दिखाए किलर अंदाज, फैन्स ने कहा- भोजपुरी क्वीन...देखें Video
मोनालिसा ने 'लवली' गाने पर किया डांस
नई दिल्ली:

भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन जगत तक अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाने वालीं मशहूर अदाकारा मोनालिसा के लाखों फैंस हैं. मोनालिसा का हर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पलक झपकते ही वायरल हो जाता है. यही वजह है कि मोनालिसा की खूबसूरत पिक्स और मस्ती भरे वीडियोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में मोनालिसा भी फैंस को निराश न करते हुए अपने होश उड़ा देने वाले पोस्ट सोशल मोडिया पर अपलोड करती रहती हैं. उन्होंने हाल ही में अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके दो घायल कर देने वाले लुक देखने को मिल रहे हैं.

मोनालिसा के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर पोस्ट किए गए लेटेस्ट वीडियो फैंस के होश उड़ा रहे हैं. इस वीडियो में मोनालिसा 'लवली' सॉन्ग पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो की शुरुआत मोनालिसा के व्हाइट स्लीवलेस डीप नेक शॉर्ट ड्रेस से होती है, जिसमें येलो कलर के बेहद खूबसूरत फूल बने हुए हैं. मोनालिसा अपने इस लुक में बिना मेकअप के नजर आ रही हैं और अपनी जुल्फों के साथ खेलती और थिरकती दिख रही हैं. वीडियो के कुछ ही सेकेंड बाद मोनालिसा का एक बेहद खूबसूरत और अमेजिंग लुक फैंस के सामने आता है. 

सोशल मीडिया पर मोनालिसा का विदाउट मेकअप और मेकअप लुक उनके एंटरटेनिंग डांस के साथ काफी पसंद किया जा रहा है. एक फैन ने मोनालिसा के वीडियो पर लिखा है, 'आप भोजपुरी की क्वीन हैं'. वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'wow लवली ब्यूटी क्वीन', तो तीसरे फैन ने लिखा है कि 'आप हमेशा से मेरी फेवरेट हो'. आपको बता दें मोनालिसा न सिर्फ भोजपुरी बल्कि कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. मोनालिसा ने हिंदी के कई टीवी सीरियल में भी धूम मचा रखी है.

ये भी देखें: RRR की टीम ने खोले राज, जानें कौन होता है ट्रोल से अपसेट तो राजामौली को क्यों पसंद है पढ़ना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Video, Monalisa Dance Video, Monalisa Latest Video, Monalisa Lovely Song, Lovely Song, Monalisa Tv Actress, Bhojpuri Actress Monalisa, Monalisa Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com