विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2021

मोनालिसा ने 'नदियो पार' सॉन्ग पर डांस से मचाया धमाल, वायरल हो गया Video

मोनालिसा ने फिर से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो 'नदियो पार' सॉन्ग पर धमाकेदार डांस कर रही हैं.

मोनालिसा ने 'नदियो पार' सॉन्ग पर डांस से मचाया धमाल, वायरल हो गया Video
मोनालिसा ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उन्होंने अपने काम से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. मोनालिसा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग की वजह से उनके पोस्ट जमकर वायरल होते हैं. उनके हालिया पोस्ट को लेकर भी यही हाल देखने को मिल रहा है. मोनालिसा ने फिर से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो 'नदियो पार' सॉन्ग पर धमाकेदार डांस कर रही हैं. वीडियो में उनकी एक फ्रेंड भी उनके साथ डांस कर रही हैं.

मोनालिसा ने इस वीडियो को पोस्ट कर अपनी फ्रेंड को बर्थडे विश किया है. उन्होंने लिखा है, "जन्मदिन मुबारक हो खुशी. ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद. जब तक हम फिर से मिलें और नया डांसिंग रील बनाएं. इससे पहले इस पुराने वीडियो को पोस्ट कर रही हूं." मोनालिसा ने इस तरह वीडियो शेयर कर खुशी को बर्थडे की बधाई दी है. वीडियो में मोनालिसा पीले रंग के ड्रेस में नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह उनके डांसिंग मूव्स काफी कमाल के हैं.

मोनालिसा ने वीडियो को इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसे अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'बहोत हार्ड'...तो दूसरे ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे बेबी.' मोनालिसा ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. इसके साथ ही वो बॉलीवु़ड फिल्मों और धारावाहिक में भी नजर आई हैं. उन्होंने बिग बॉस से खूब शोहरत पाई. इसी शो में मोनालिसा ने विक्रांत सिंह संग शादी रचाई.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Dance, Monalisa Dance Video, Monalisa Video, Nadiyon Paar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com