मंदिरा बेदी ने 1 मिनट में पहनी साड़ी
- मंदिरा बेदी का वीडियो वायरल
- 1 मिनट में पहन डाली साड़ी
- 46 की उम्र में फिटनेस की वजह से खास पहचान रखती हैं मंदिरा
नई दिल्ली:
आम धारणा है कि साड़ी पहनने में ज्यादा से ज्यादा वक्त लगता है. पल्ला से लेकर प्लेट जमाने में लंबा वक्त लग जाता है. ऊपर से इसे संभालना और भी ज्यादा मुश्किल भरा होता है, इसी वजह से महिलाएं साड़ी पहनने से बचती हैं. साड़ी पहनने में कम से कम 10-15 मिनट का वक्त लग जाता है, लेकिन टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने अपना हुनर दिखाते हुए यह काम महज 60 सेकेंट्स के अंदर कर डाला है.
आम्रपाली दुबे को निरहुआ ने किया बेहोश, कह डाली ऐसी बात की बिस्तर पर धड़ाम से गिरीं; देखें Video
46 वर्षीय मंदिरा बेदी ने मंगलवार दोपहर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह शानदार तरीके से साड़ी पहनती हुई दिखाई दे रही हैं. मंदिरा ने किसी की मदद न लेते हुए यह कारनामा महज 1 मिनट में कर दिखाया है. इसे साझा करते हुए मंदिरा लिखती हैं- लोग कहते हैं कि साड़ी इसलिए नहीं पहनते क्योंकि इसे बांधने में बहुत वक्त लगता है. तो लीजिए.. मैंने साड़ी 1 मिनट के अंदर पहन ली है. मंदिरा ने यह वीडियो घंटेभर पहले पोस्ट किया था, इसे अब तक 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
देखें, Video...
बता दें, मंदिरा बेदी टीवी शो 'शांति (1994)' से लोकप्रिय हुई थीं और इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर बना दिया था. यही नहीं, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में भी मंदिरा बेदी ने काम किया था. मंदिरा बेदी ने 1999 में राज कौशल से शादी कर ली थी. मंदिरा के एक बेटा भी है और वे फिल्मों और टीवी दोनों ही जगह एक्टिव हैं. लेकिन अब वे फिटनेस की वजह से खास पहचान रखती हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

सपना चौधरी ने सिर पर पल्लू लेकर स्टेज पर मचाया गदर, झूमने पर हुए मजबूर दर्शक; देखें Video
बता दें, मंदिरा बेदी टीवी शो 'शांति (1994)' से लोकप्रिय हुई थीं और इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर बना दिया था. यही नहीं, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में भी मंदिरा बेदी ने काम किया था. मंदिरा बेदी ने 1999 में राज कौशल से शादी कर ली थी. मंदिरा के एक बेटा भी है और वे फिल्मों और टीवी दोनों ही जगह एक्टिव हैं. लेकिन अब वे फिटनेस की वजह से खास पहचान रखती हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mandira Bedi, Saree, Viral Video