विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

कमाल का है इस टीवी एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस, कहा- माधुरी दीक्षित से ज्यादा अच्छी दिखती हूं

चाहे एक्टिंग की बात हो, मॉडलिंग की या वीजे-ईंग की, इस एक्ट्रेस ने यह सब किया है. माधुरी दीक्षित से चेहरा मिलने की वजह से भी वे काफी लोकप्रिय हैं.

कमाल का है इस टीवी एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस, कहा- माधुरी दीक्षित से ज्यादा अच्छी दिखती हूं
टीवी एक्ट्रेस निकी वालिया
  • एक दशक बाद कर रही हैं टीवी पर वापसी
  • मिलता है माधुरी दीक्षित से चेहरा
  • माधुरी से इस पर बात भी कर चुकी हैं
नई दिल्ली: चाहे एक्टिंग की बात हो, मॉडलिंग की या वीजे-ईंग की, निकी वालिया ने यह सब किया है. निकी एक अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं हैं बल्कि माधुरी दीक्षित से चेहरा मिलने की वजह से भी वे काफी लोकप्रिय हैं. जब उनसे इस बारे में पूछा जाता है तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ जती है. निकी कहती हैं, “हमेशा ही मेरी तुलना माधुरी दीक्षित से की जाती है. मैं इसे तारीफ की तरह लेती हूं. इतना ही नहीं, कई बार ये सुनने में भी आता है कि मैं उनसे ज्यादा अच्छी दिखती हूं.”

Video : माधुरी दीक्षित : एक यादगार कार्यक्रम



यह भी पढ़ें :  ‘परिंदा’ के इनके हॉट सीन ने मचा दिया था तहलका, फिर परदे पर लौट रही है ये जोड़ी

यही नहीं निकी माधुरी दीक्षित से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया भी शेयर करती हैं. कुछ समय पहले दोनों की मुलाकात हुई थी और माधुरी दीक्षित के साथ अपने एक्सपीरियंस के बारे में वे बताती हैं, “कई साल पहले, मुझे मेरे शो ‘बात बन जाये’ के लिये पुरस्कार समारोह में बुलाया गया था. माधुरी भी ‘दिल तो पागल है’ (1997) के लिये इन्वाइटेड थीं. ये घटना तब हुई, जब हम दोनों एक ही फ्लाइट में सफर कर रहे थे. मैं अपनी मम्मी के साथ थीं और वो भी. हम चारों ने ये चर्चा शुरू कर दी थी कि हमारी शक्लें कितनी मिलती-जुलती हैं.’’

यह भी पढ़ें :  माधुरी दीक्षित को पसंद आया दीपिका पादुकोण का 'घूमर' अंदाज, तारीफ में कहा ये...

निकी ने एक दशक बाद शो ‘दिल संभल जा जरा’ से छोटे परदे पर वापसी की है. इस शो में वो लैला रायचंद की भूमिका निभा रही हैं. निकी बताती हैं, ‘‘मुझे इस किरदार ने अपनी तरफ खींचा. इस किरदार में कई लेयर्स हैं और इसलिए वो एक जैसी नहीं है. पल में वो नाराज हो जाती है तो अगले ही पल हंसने लगती है. साथ ही वो मेरी जैसी पक्के इरादों वाली महिला है.’’

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Dil Sambhal Jaa Zara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com