विज्ञापन

Sanchita Ugale Suicide: कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस 22 साल की संचिता उगले ने की आत्महत्या

Sanchita Ugale Suicide: संचिता उगाले टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही थीं. वह जी टीवी के पॉपुलर शो "कुमकुम भाग्य" में दिया टंडन का रोल निभाकर काफी मशहूर हुई थीं.

Sanchita Ugale Suicide: कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस 22 साल की संचिता उगले ने की आत्महत्या
Sanchita Ugale Suicide: संचिता उगाले ने की खुदकुशी
Social Media
नई दिल्ली:

Sanchita Ugale Suicide: "कुमकुम भाग्य" में अपने रोल के लिए पहचानी जाने वाली टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले का निधन हो गया है. एक्ट्रेस संचिता उगाले ने नालासोपारा स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. एक्ट्रेस ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है और वजह पूरी तरह से साफ नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय आचोले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 22 साल की एक्ट्रेस ने नालासोपारा ईस्ट के अचोले गांव में साई संतोषी बिल्डिंग स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली. यह घटना 14 जून को शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई. अचोले पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर विनोद बाग ने बताया कि संचिता ने खुद को अपने बेडरूम में बंद कर लिया था और कथित तौर पर साड़ी से छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग उन्हें वसई-विरार म्युनिसिपल हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले जांच रिपोर्ट तैयार की. अधिकारियों ने कहा है कि सभी संभावित पहलुओं से विस्तृत जांच की जा रही है. मृतका के पिता मच्छिंद्र उगाले की शिकायत के आधार पर, अचोले पुलिस ने 15 जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की.

पुलिस ने कहा कि घटना के पीछे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है. इस खबर से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है और दिवंगत एक्ट्रेस के लिए शोक संदेश आ रहे हैं. घटना की परिस्थितियों के बारे में और जानकारी का इंतजार है.

बता दें कि संचिता उगाले टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही थीं. वह जी टीवी के पॉपुलर शो "कुमकुम भाग्य" में दिया टंडन का रोल निभाकर काफी मशहूर हुई थीं. उन्होंने पहले बताया था कि लंबे समय से चल रहे इस शो में काम करना उनके जीवन का एक टर्निंग पॉइंट था, क्योंकि इससे उन्हें पहचान मिली और उनके करियर को आकार देने में मदद मिली.

यह भी पढ़ें: आमिर खान और रीना दत्ता ने 25 साल पहले पति पत्नी के तौर पर निभाई थी ये आखिरी रस्म, इसके बाद हुआ तलाक

एक्ट्रेस "वागले की दुनिया" में रुचिता जेटली के रोल में भी नजर आई थीं. बाद में उन्होंने दंगल टीवी शो "दिलवाली दुल्हनिया ले जाएगी" में सोराब बेदी के अपोजिट सुकून का लीड रोल निभाया. टीवी करियर के साथ-साथ संचिता फिल्मों और OTT प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं. उन्होंने विक्की कौशल के हिस्टोरिकल ड्रामा "छावा" में तारा रानी के युवा रूप का रोल निभाया था. उन्हें “साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट” में भी देखा गया, जिसमें सीनियर एक्टर मनोज बाजपेयी भी थे.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
चीफ सब एडिटर
उर्वशी नौटियाल ने 2010 में टीवी से शुरुआत की. शुरुआत में ब्रॉडकास्टिंग मीडियम की बारीकियां सीखने के बाद 2015 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हाथ आजमाया. लाइव... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suicide, Entertainment, Bollywood, Sanchita Ugale, Sanchita Ugale Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com