विज्ञापन

किकू शारदा को हमेशा महिला के गेट-अप में देख क्या महसूस करती हैं पत्नी प्रियंका?, बोलीं- वो इरिटेटिंग चाची से नागिन ननद तक

हाल ही में कीकू शारदा की पत्नी प्रियंका ने मजेदार अंदाज में बताया कि वह किकू को बार-बार महिला के अवतार में देखकर कैसा महसूस करती हैं.

किकू शारदा को हमेशा महिला के गेट-अप में देख क्या महसूस करती हैं पत्नी प्रियंका?, बोलीं- वो इरिटेटिंग चाची से नागिन ननद तक
किकू शारदा को हमेशा महिला के गेट-अप में देख कर कुछ यूं महसूस करती हैं पत्नी प्रियंका
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा कॉमेडी शो में कॉमेडियन-एक्टर Kiku Sharda अपने ऑन-स्क्रीन फीमेल किरदारों के लिए खूब पसंद किए जाते हैं.  हाल ही में उनकी पत्नी प्रियंका ने मजेदार अंदाज में बताया कि वह किकू को बार-बार महिला के अवतार में देखकर कैसा महसूस करती हैं. टीवी शो Wheel of Fortune के दौरान एक दिलचस्प बातचीत में होस्ट Akshay Kumar ने किकू से मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें अक्सर “चाची, मामी, मौसी, दादी” जैसे किरदारों में ज्यादा देखा जाता है.

इसके बाद अक्षय ने किकू की पत्नी प्रियंका से पूछा कि क्या उन्हें अपने पति को ‘पत्नी' के अवतार में देखना पसंद है? इस पर प्रियंका ने बेहद हाजिरजवाबी से जवाब दिया, “सर मुझे रिश्तेदारों की कमी कभी महसूस नहीं होती है. मुझे इरिटेटिंग चाची चाहिए, नागिन वाली ननद चाहिए…” इशारों से उन्होंने कहा कि ये सारे किरदार अकेले कीकू निभा लेते हैं. उनके इस जवाब ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया. अक्षय कुमार ने तुरंत मजाक में कहा, “तो ये है.” यानी किकू हर रोल में फिट बैठते हैं. मजाक का सिलसिला यहीं नहीं रुका. जब अक्षय ने पूछा कि घर में ‘पत्नी' की भूमिका कौन निभाता है, तो प्रियंका ने हंसते हुए कहा, “पता नहीं सर, बहुत कन्फ्यूजन रहता है.” जिससे माहौल और भी हल्का-फुल्का हो गया.

गौरतलब है कि Kiku Sharda ने टीवी के कई लोकप्रिय कॉमेडी शोज जैसे The Kapil Sharma Show और Comedy Nights with Kapil में ‘पलक', ‘बम्पर' और ‘संतोष' जैसे यादगार फीमेल किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com