बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन की मेजबानी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने एक बार अपने प्यारे 'पेट' को खोने का गम भुलाया था. शो के अपकमिंग एपिसोड में बेंगलुरु की थर्ड ईयर की कंप्यूटर साइंस छात्रा अनन्या विनोद हॉट सीट पर हैं. वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में विशेषज्ञता रखती हैं. इस दौरान, बिग बी एआई के प्रति अनन्या के समर्पण से प्रभावित हुए. उन्होंने उनके प्रयासों की सराहना की.
एक मजेदार बातचीत के दौरान, अनन्या ने 'बिग बी' से पूछा कि उनके पास कोई पालतू जानवर है. इस पर उन्होंने जवाब दिया, ''मेरे पास एक कुत्ता था, लेकिन जब वे गुजर जाते हैं, तो उस नुकसान से उबरना बहुत मुश्किल होता है. उसके बाद और पालतू जानवर रखना अजीब लगा. जया ने मुझसे कहा कि मैं और पालतू जानवर न रखूं, क्योंकि जब वे हमें छोड़कर चले जाते हैं तो यह बहुत निराशाजनक होता है. लेकिन पालतू जानवर परिवार का हिस्सा होते हैं".
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिग बी ने मुस्कुराते हुए कहा, "मेरी नातिन नव्या के पास अब 'अल्फी' नाम का एक कुत्ता है, जो एक गोल्डन रिट्रीवर है". अनन्या ने पूछा कि क्या अल्फी कभी उनके साथ शूटिंग पर जाता है. अमिताभ ने हंसते हुए जवाब दिया, "अल्फी नव्या का कुत्ता है और वह काफी आकर्षक है. उसे गोद में बैठना बहुत पसंद है और वह दिन-ब-दिन बड़ा होता जा रहा है. नव्या उसकी 'मालकिन' है और जब वह सफर पर होती है, तो बेचारा अल्फी थोड़ा अकेलापन महसूस करता है. वह आराम के लिए मेरे पास आता है, लेकिन उसका नव्या से जबरदस्त जुड़ाव है. वह उसके साथ सोता है और हर जगह उसके पीछे-पीछे पहुंच जाता है. वह उसका बहुत ख्याल रखती है".
बिग बी ने अल्फी के बारे में और जानकारी शेयर करते हुए कहा, "उसके दांत निकल रहे हैं, इसलिए उसे चीजों को काटने और पकड़ने की आदत है. लेकिन यह उसका स्नेह दिखाने का तरीका है. वह कभी कोई परेशानी पैदा नहीं करता, वह बस प्यार से भरा हुआ है". कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं