बॉलीवुड इंडस्ट्री का स्टार बनने की चाहत हर किसी के दिल में होती है, लेकिन यह चाहत पूरी हो, जरूरी नहीं. टेलीविजन इंडस्ट्री के कई स्टार्स ऐसे रहे, जिन्होंने छोटे पर्दे पर नाम बनाया, लेकिन बड़े पर्दे पर फ्लॉप रहे, लेकिन उससे उनकी फैन फॉलोइंग पर कोई फर्क नहीं पड़ा हम बात कर रहे हैं करण सिंह ग्रोवर की, जो आज फिल्मों और ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही. 23 फरवरी को करण सिंह ग्रोवर का जन्म दिल्ली के सिख परिवार में हुआ. उनके परिवार का संबंध अंबाला से रहा. हालांकि अभिनेता की शुरुआती पढ़ाई सऊदी अरब के अल खोबर में हुई, लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें वापस मुंबई का रुख करना पड़ा.
सऊदी अरब में की है पढ़ाई
कम लोग जानते हैं कि अभिनेता मॉडल और सीरियल की दुनिया में कदम रखने से पहले गाने का शौक रखते थे और अपने कॉलेज के 'द थाउज़ेंड डेसिबल्स' नामक बैंड का हिस्सा भी थे. करण जौहर के करियर की शुरुआत साल 2004 में हुई, जब उन्होंने ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल हंट में भाग लिया और वे उस सीजन के सबसे पॉपुलर मॉडल के रूप में उभरे.
ये भी पढ़ें- करण सिंह ग्रोवर की एक्स वाइफ की 10 तस्वीरें, ऐश्वर्या के साथ कर चुकी हैं काम, टीवी पर हैं बड़ा नाम
टीवी की दुनिया में ऐसे की शुरुआत
मॉडलिंग करियर में लोकप्रियता हासिल करने के बाद करण ने कई ब्रांड के साथ विज्ञापन शूट किए, लेकिन स्थायी करियर के लिए मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव को चुना और ओमान में काम भी किया, लेकिन कहते हैं कि किस्मत जब आपका दरवाजा खटखटाती है तो पल-भर में सब कुछ बदल जाता है. ऐसा ही अभिनेता के साथ हुआ, जिन्हें पहला ही शो एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस से मिला.
डॉक्टर अरमान के रोल से हुए फेमस
'कितनी मस्त है ज़िंदगी' से करण को पहला ब्रेक मिला, लेकिन पॉपुलैरिटी नहीं. अभिनेता का किरदार दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में कामयाब नहीं रहा. लेकिन, डॉ. अरमान मलिक बनकर वह हर लड़की की पहली पसंद बन गए. सीरियल ‘दिल मिल गए' में उनकी और जेनिफर विंगेट की लवस्टोरी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया. अभिनेता ने अपने करियर में पॉपुलर फिल्मों में काम किया, लेकिन वे फिल्मों का चमकता सितारा बनना चाहते थे.
ये भी पढ़ें- फिल्मों से दूर बिपाशा बासु, पति करण सिंह ग्रोवर से है 3 साल का उम्र का फासला, नेटवर्थ में जमीन आसमान का अंतर!
5 फिल्मों में करण सिंह ग्रोवर ने किया काम
साल 2008 में वे 'भ्रम' नाम की फिल्म में दिखे. फिल्म के टाइटल की तरह फिल्म के अभिनेता का फिल्मी करियर भ्रम बनकर रह गया, जिसके बाद वे बिपाशा बसु के साथ अलोन और हेट स्टोरी में दिखे, लेकिन तीनों फिल्में ही सुपर फ्लॉप रहीं. लेकिन, अभिनेता का दिल बिपाशा बसु के साथ जुड़ गया था. कपल ने साल 2016 में शादी की. अभिनेता को आखिरी बार 'वॉर' में देखा गया. इसके अलावा, वे कई शॉर्ट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. उनकी 'चॉइस' नाम की फिल्म को तो बेस्ट शॉर्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.
3 शादियां और दो तलाक की रही चर्चा
प्रोफेशनल लाइफ की तरह करण सिंह ग्रोवर की पर्सनल लाइफ की खूब चर्चा हुई. दरअसल, उन्होंने पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से 2 दिसंबर 2008 में की. लेकिन 10 महीने में ही कपल का तलाक हो गया. इसके बाद 9 अप्रैल 2012 को एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से एक्टर ने शादी की. लेकिन 2014 में कपल का तलाक हो गया. इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु से 30 अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर ने शादी की. वहीं 12 नवंबर 2012 में कपल की बेटी देवी का जन्म हुआ. वहीं कपल साथ में अपनी फैमिली के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
ये भी पढ़ें- पापा करण सिंह ग्रोवर ने बेटी देवी पर लुटाया प्यार, बिपाशा बसु से बोले फैंस- 'फ्रेम करा लो ये फोटो'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं