विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2022

तेजस्वी के घर पहुंचे करण कुंद्रा के पेरेंट्स, फैंस बोले- लगता है ‘रोका कर लिया’...video

हाल ही में करण कुंद्रा अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश से उनके आवास पर मिलने गए, एक्टर के  पेरेन्ट्स भी उनके साथ थे. करण फैमिली को 'नागिन 6' एक्ट्रेस के घर के बाहर देखा गया. इस दौरान करण के माता पिता ने शटरबग्स के लिए पोज भी दिया.  

तेजस्वी के घर पहुंचे करण कुंद्रा के पेरेंट्स, फैंस बोले- लगता है ‘रोका कर लिया’...video
तेजस्वी के घर पहुंचे करण के माता -पिता
नई दिल्ली:

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टेलीविजन के मशहूर कपल बन गए हैं. दोनों आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. दोनों को बिग बॉस 15 में घर के अंदर प्यार हो गया, जहां वे कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए थे. शो के बाद कपल को अक्सर साथ समय बिताते देखा जा रहा है. दोनों साथ में अट्रैक्टिव फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. इतना ही नहीं, तेजस्वी और करण ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो ‘रूला देती है' में साथ काम किया. गोवा में शूट किए गए वीडियो में प्यार और दिल टूटने की कहानी दिखाया गया है. 

हाल ही में करण कुंद्रा अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश से उनके आवास पर मिलने गए, एक्टर के  पेरेन्ट्स भी उनके साथ थे. करण फैमिली को 'नागिन 6' एक्ट्रेस के घर के बाहर देखा गया. इस दौरान करण के माता पिता ने शटरबग्स के लिए पोज भी दिया.  

हाल ही में पिंकविला के साथ बात करते हुए तेजस्वी ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी मां हैं. उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में महसूस करती हूं कि उन्होंने एक चुनौतीपूर्ण जीवन जिया है. हमारे पास मेरे पिताजी नहीं थे, क्योंकि वह सऊदी में काम करते थे. वह इतने वर्षों तक मेरे पिता के बिना जीवित रहीं और मेरा और मेरे छोटे भाई की देखभाल की. हम दोनों ने अपनी इंजीनियरिंग पूरी की है. मैं कुछ ऐसा बनना चाहती हूं जो मेरी मां मेरे लिए रही है.  
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejasswi Prakash, Tejasswi Karan, Tejasswi Prakash Age, Tejasswi Prakash Back On Set, Tejasswi Prakash BB15 Winner, Tejasswi Prakash As Naagin, Tejasswi Prakash Big Boss Winner, Tejasswi Karan Kundra Video, Karan Kundra Reality Show, Karan Kundra Television Show, Karan Kundra Girlfriend, Karan Kundra Ex, Karan Kundra Marriage, Karan Kundra Instagram, Karan Kundra Movies, Karan Kundra Net Worth, Karan Kundra Relationship, Karan Kundra Trolls, Karan Kundra Wife, Karan Kundra Actor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com