विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2019

कपिल शर्मा के शो में बच्चा यादव ने 'लक' को लेकर पूछा ऐसा सवाल, मेहमानों के भी उड़ गए होश- देखें Video

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में बच्चा यादव के जोक्स खास महत्व रखते हैं. जोक्स के पिटारे वाला एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

कपिल शर्मा के शो में बच्चा यादव ने 'लक' को लेकर पूछा ऐसा सवाल, मेहमानों के भी उड़ गए होश- देखें Video
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो में बच्चा यादव का धमाल
  • कपिल शर्मा शो का वीडियो हुआ वायरल
  • बच्चा यादव ने खोला जोक्स का पिटारा
  • जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में बच्चा यादव के जोक्स खास महत्व रखते हैं. कपिल शर्मा के शो में आने वाले मेहमानों को इस बात का इंतजार रहता है कि कब बच्चा यादव (कीकू शारदा) अपने पिटारे से जोक्स निकालेंगे. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में कीकू शारदा बच्चा यादव के अवतार में नजर आ रहे हैं, और सेट पर मौजूद मशहूर सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं. 

आलिया भट्ट की बहन ने शेयर की फोटो, कहा- अब पता चला मेरा करियर क्यों खत्म हुआ...

नोरा फतेही को टक्कर देने आई थीं 'नच बलिए' की कंटेस्टेंट, फिर हुआ कुछ ऐसा...देखें Video

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' का एक वीडियो सोनी चैनल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर डाला है. इस वीडियो में मशहूर सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान अपने दोनों बेटों (अमान और अयान) के साथ मौजूद हैं जबकि बच्चा यादव अपनी पूरी रफ्तार के साथ उन्हें जोक्स की डोज दे रहे हैं. अब संगीत के इतने बड़े उस्ताद आए हैं तो बच्चा यादव के जोक्स भी संगीतमय रहने वाले हैं.

जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया ट्वीट, बोलीं- जन्नत जल रही है, हम खामोशी से आंसू बहा रहे हैं...

'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' के इस वीडियो में बच्चा यादव अपने जोक्स का पिटारा लेकर आता है. वहां मौजूद उस्ताद अमजद अली खान, अयान और अमान से पूछा तहा है कि ऐसा कौन-सा लक है जो दोनों तरफ से काम आता है. सब सोचने लगते हैं तो जवाब मिलता है 'ढोलक'. इस पर सब ठहाके लगाने लगते हैं. यही नहीं, बच्चा यादव दूसरा सवाल पूछता है कि ऐसा कौन-सा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट है जो काफी नियम से चलता है. फिर जवाव देता है हारमोनियम. इस तरह पूरा माहौल ठहाकों से गूंजने लगता है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma Video, The Kapil Sharma Show, Kiku Sharda, Bachcha Yadav Jokes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com