विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2025

कौन बनेगा हिना खान और रॉकी की शादी में मास्टर शेफ? सेलिब्रेटी मास्टर शेफ में जारी हुई दिलचस्प जंग

शादी की तरह सेलिब्रेटी मास्टर शेफ में भी थोड़ा मजेदार मुकाबला देखने को मिलेगा. जब लड़की वाले और लड़के वाले अपनी कुकिंग स्किल्स से जोड़े को इम्प्रेस करने की कोशिश करेंगे.

कौन बनेगा हिना खान और रॉकी की शादी में मास्टर शेफ? सेलिब्रेटी मास्टर शेफ में जारी हुई दिलचस्प जंग
कौन बनेगा हिना और रॉकी की शादी में मास्टर शेफ?
नई दिल्ली:

कैंसर के ट्रीटमेंट से गुजर चुकीं हिना खान अपने हिम्मत और हौसले से भी फैन्स के लिए मिसाल बन चुकी हैं. ऐसे वक्त में उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी उनका खूब साथ दिया. और, अब ये कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधा हुआ नजर आ सकता है. दोनों अपनी शादी के लिए बेस्ट कुक तलाशने में भी लग गए हैं. उनकी ये तलाश जारी है सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सेलिब्रेटी मास्टर शेफ में. जहां इन दोनों के आने से मजेदार मोड़ देखने को मिल रहे हैं. इस बारे  में शो के जज रणवीर ब्रार ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा मौका है, मेन्यू तैयार करने का. लेकिन, शादी की तरह यहां भी थोड़ा मजेदार मुकाबला देखने को मिलेगा. जब लड़की वाले और लड़के वाले अपनी कुकिंग स्किल्स से जोड़े को इम्प्रेस करने की कोशिश करेंगे.

ये हैं दो टीमें

टीम लड़की वालों में शामिल हैं फैसल शेख, तेजस्वी प्रकाश, अर्चना गौतम और गौरव खन्ना. जोि अपनी पूरी ताकत लगाने के लिए तैयार दिख रहे हैं. वहीं बात करें टीम लड़के वाले की. तो, इस टीम में हैं जिसमें राजीव अदातिया, उषा नाडकर्णी, निक्की तंबोली और दीपिका कक्कड़. जो रसोई में मसाला डालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस एपिसोड के लिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये बहुत मजेदार होगा. जहां प्यार, हंसी और मसाले का भरपूर तड़का मिलेगा- क्योंकि असल सवाल ये है कि इस मजेदार जंग को जीतेगा कौन लड़की वाले या लड़के वाले?

हिना रॉकी ने सुनाई अपनी स्टोरी

चैलेंज के दौरान, हिना और Rocky ने अपनी दिल छूने वाली लव स्टोरी भी शेयर की. हिना ने बताया कि वो रॉकी से कई साल पहले पहली शो के सेट पर मिली थीं.  और, वो किसी और को रिप्लेस करके सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर के तौर पर आए थे. तब हिना, रॉकी से बिना मिले ही नफरत करती थीं. इसकी वजह वो बताती हैं कि वो उस वक्त काफी जजमेंटल थीं. लेकिन रॉकी सबके बड़े चहेते थे. धीरे धीरे हिना को भी उनका काम करने का तरीका बहुत पसंद आने लगा. दोनों का कनेक्शन काम के जरिए बढ़ता गया. और दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए. इस बारे में रॉकी कहते हैं कि उन्हें पहले रिस्पेक्ट मिला फिर प्यार मिला. हिना को वो बहुत डेडिकेटेड और टैलेंटेड मानते हैं.

हैलो से बढ़ी बातचीत

दोनों एक दूसरे को शुरुआत में हैलो कहा करते थे. फिर दोनों धीरे धीरे दोस्त बन गए. तब एक-दूसरे को गले लगा कर हेलो कहा करते थे. तब उन दोनों को ये अहसास हो गया था कि दोनों के बीच बात दोस्ती से आगे बढ़ चुकी है. दोस्ती और फिर प्यार के बाद अब ये रिलेशन एक स्टेप और आगे बढ़ाने की तैयारी है. शादी के जरिए हिना और रॉकी इस रिश्ते को मंजिल पर पहुंचा रहे हैं. जिसकी एक अहम सीढ़ी बन रहा है सेलिब्रेटी मास्टर शेफ. बस देखना ये है कि क्या हिना और रॉकी को यहां पसंदीदा शेफ मिल पाता है या नहीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Rocky Jaiswal, Celebrity MasterChef, Celebrity MasterChef Latest Episode, Hina Khan And Rocky Jaiswal Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com