विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2020

कनपुरिया रंग और मजेदार नोंक-झोंक, इन 5 वजहों से बेस्ट है 'हप्पू सिंह की उलटन पलटन'

'हप्पू सिंह की उलटन पलटन' (Happu Singh Ki Ultan Paltan), जिसमें दरोगा हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी (Yogesh Tripathi), राजेश यानी कामना पाठक (Kamna Pathak) और जिद्दी मां कटोरी अम्मा यानी हिमानी शिवपुरी की कॉमिक ट्रैजेडी को बखूबी दिखाया जाता है.

कनपुरिया रंग और मजेदार नोंक-झोंक, इन 5 वजहों से बेस्ट है 'हप्पू सिंह की उलटन पलटन'
'हप्पू सिंह की उलटन पलटन' (Happu Singh Ki Ultan Paltan) है बेस्ट घरेलू कॉमेडी
  • कनपुरिया रंग और मजेदार नोंक-झोंक से भरपूर है 'हप्पू सिंह की उलटन पलटन'
  • बेस्ट कॉमेडी शो में शामिल है योगेश त्रिपाठी का ये कार्यक्रम
  • मां-बेटे का प्यार और तकरार भी है सीरियल में शामिल
नई दिल्ली:

टीवी की दुनिया में इन दिनों कॉमेडी शो हर किसी का खूब दिल जीत रहे हैं. ये टेलीविजन शो किसी के उदास दिन को भी खुशनुमा बना देते हैं. इन्हीं में से एक है एण्ड टीवी का 'हप्पू सिंह की उलटन पलटन' (Happu Singh Ki Ultan Paltan), जिसमें दरोगा हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी (Yogesh Tripathi), उनकी 'दबंग' दुल्हन राजेश यानी कामना पाठक (Kamna Pathak) और जिद्दी मां कटोरी अम्मा यानी हिमानी शिवपुरी (Himani Shivpuri) की कॉमिक ट्रैजेडी को बखूबी दिखाया जाता है. हप्पू सिंह की उलटन पलटन को दर्शकों द्वारा भी खूब पसंद किया जाता है. इसके कुछ कारण भी हैं, जिससे ये सीरियल हमेशा से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. 

jmcambm8

1. पति-पत्नी की घरेलू हंसी मजाक
इस सीरियल में पति-पत्नी की सबसे बेहतरीन और हास्यास्पद केमिस्ट्री दिखाई गई है. दरोगा हप्पू सिंह और राजेश हमेशा एक-दूसरे पर अपना दिमाग आजमाते दिखाई देते हैं. एक एपिसोड में राजेश अपने पति से पूछती हैं कि क्या हम मोटे लग रहे हैं तो हप्पू सिंह कहते हैं कि नहीं-नहीं तुम बिल्कुल परफैक्ट हो. इसपर राजेश कहती हैं ठीक है हमें किचन तक उठाकर ले चलो. इसपर हप्पू सिंह कहते हैं, रुको हम फ्रिज को यहीं ले आते हैं. 

2. सास बहू की घरेलू नोक-झोंक
हप्पू सिंह की उलटन-पलटन में राजेश और कटोरी अम्मा की नोंक-झोंक भी सबका खूब ध्यान खींचती है. सास और बहू एक-दूसरे को मूर्ख समझती हैं. वहीं, ठेठ कनपुरिया बोली में दोनों की नोंक-झोंक सुनना भी काफी मजेदार होता है. 

3. मां-बेटे का प्यार और तकरार
हप्पू अम्मा का भले ही राजदुलारा नहीं है, लेकिन अम्मा अपने बेटे का बहुत ध्यान रखती हैं. दोनों साथ मिलकर जब किसी मुसीबत में फंसते हैं तो उन्हें देखना बहुत रोचक होता है. वे भारतीय टेलीविजन पर मां-बेटे की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक हैं. 

f4c6ai0g

4. कनपुरिया अंदाज
यह कहानी कानपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कनपुरिया अंदाज के मामले में ये शो सबसे बेहतरीन है. लुक, बोली, किरदार और कॉमेडी से लेकर हर चीज में कनपुरिया रंग देखने को मिलता है. 

5. दरोगा हप्पू सिंह की पलटन
हप्पू की अम्मा और पत्नी के साथ उनके नौ बच्चों की टीम सबसे मजाकिया लोगों की सूची में शामिल है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happu Singh Ki Ultan Paltan, Yogesh Tripathi, Kamna Pathak, Himani Shivpuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com