विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा है पाई-पाई को मोहताज? तलाक की खबरों के बीच बोली- गौरव पैसे नहीं देता

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपने पति की ऐसी आदत के बारे में खुलासा कर दिया कि सोशल मीडिया यूजर्स कहने लगे कि सभी पति ऐसे ही होते हैं.

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा है पाई-पाई को मोहताज? तलाक की खबरों के बीच बोली- गौरव पैसे नहीं देता
पति गौरव खन्ना के बारे में क्या बोल गई आकांक्षा चमोला
Social Media
नई दिल्ली:

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. इसकी वजह है उनकी रील्स और अलग-अलग पोस्ट. अभी हाल में आकांक्षा ने एक ऐसी क्रिप्टिक पोस्ट लिखी जिससे उनके और गौरव के तलाक की अफवाहें उड़ने लगीं. आकांक्षा ने 27 जनवरी को पोस्ट में लिखा था, जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है. आकांक्षा की पोस्ट ने फैन्स को बहुत परेशान किया था. कपल के अलगाव की खबरों ने जोर पकड़ लिया. मामला बढ़ता देख आकांक्षा ने सफाई दी कि उनके और गौरव के बीच सबकुछ ठीक है. अब दोबारा उनका एक ऐसा वीडियो आया कि लोग कनफ्यूज हो गए.

आकांक्षा ने गौरव पर उठाए सवाल

आकांक्षा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह कह रहीं है कि गौरव पैसे देने में आनाकानी करता है. आकांक्षा कहती हैं, गौरव के पास बहुत पैसा लेकिन वो देता नहीं किसी को. जब भी उससे पैसे मांगो वो कहता है बेबी सैलरी नहीं आई है, पेमेंट क्लियर नहीं हुआ है, चेक भरना है, टैक्स भरना है, एडवांस टैक्स भरना है. इतना सब कहने के बाद वह मुंह बनाते हुए पीछे हट जाती हैं.

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

आकांक्षा की वीडियो सोशल मीडिया पर आए तो लोग अपने दर्द भी शेयर करने लगे. एक ने लिखा, सबके पति का यही हाल है. एक ने लिखा, वेरी क्यूट. वहीं ज्यादातर लोग ऐसे रहे जिन्होंने लाफिंग इमोजी के साथ आकांक्षा की बात पर खूब ठहाके लगाए. 

बिग बॉस में बच्चे को लेकर हुआ था विवाद

बिग बॉस में एक टैरो रीडर के आने पर गौरव ने उनसे बच्चे को लेकर सवाल किया था. इस पर उनका कहना था कि गौरव की पत्नी आकांक्षा इस बारे में सोच रही हैं. जब फैमिली वीक में आकांक्षा घर के अंदर आईं तो वह गौरव से नाराज हुई थीं उनका कहना था कि गौरव को टैरो रीडर से ये सवाल नहीं करना चाहिए था. गौरव एपिसोड में आकांक्षा को मनाते दिखे थे. हालांकि जाते-जाते तक आकांक्षा नॉर्मल हो गई थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaurav Khanna, Gaurav Khanna Instagram, Gaurav Khanna Photos, Gaurav Khanna Wife, Gaurav Khanna Divorce, Akanksha Chamola, Akanksha Chamola Instagram, Akanksha Chamola Photos, Akanksha Chamola Reels, Akanksha Chamola Gaurav Khanna, Akanksha Chamola Dance Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com