विज्ञापन

दूरदर्शन की रामयाण का ये एक्टर, 13 साल की उम्र में हुई शादी, सातवीं में छूटी पढ़ाई और 64 की उम्र में मिला फेम

रामानंद सागर की महाकाव्य सीरीज 'रामायण' में आर्य सुमंत के किरदार से चंद्रशेखर वैद्य को काफी लोकप्रियता मिली. लेकिन इससे पहले वो करीब 110 फिल्मों में भी काम कर चुके थे

दूरदर्शन की रामयाण का ये एक्टर, 13 साल की उम्र में हुई शादी, सातवीं में छूटी पढ़ाई और 64 की उम्र में मिला फेम
रामायण में आचार्य सुमंत के रोल में थे चंद्रशेखर
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे चंद्रशेखर वैद्य का जन्म 7 जुलाई, 1922 को हुआ था. तेलंगाना (तत्कालीन हैदराबाद) में जन्मे इस बहुमुखी प्रतिभा के कलाकार ने न सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी बल्कि फिल्म निर्माण, निर्देशन और पटकथा लेखन में भी अपनी पहचान बनाई. उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया. हैदराबाद की सांस्कृतिक धरोहर और निजाम के शासनकाल की पृष्ठभूमि में उनका बचपन बीता. परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी. 1940 में उन्होंने बंबई आकर फिल्म उद्योग में कदम रखा. गायिका शमशाद बेगम की सिफारिश पर उन्होंने पुणे के शालीमार स्टूडियो में काम शुरू किया.

वर्ष 1950 में 'बेबस' फिल्म से उन्होंने जूनियर आर्टिस्ट के रूप में डेब्यू किया और धीरे-धीरे सहायक भूमिकाओं में अपनी जगह बनाई. बतौर अभिनेता उन्होंने 1953 में आई 'सुरंग' फिल्म में काम किया. इसके बाद उन्होंने 'काली टोपी लाल रुमाल', 'बारादरी', 'बसंत बहार', 'गेटवे ऑफ इंडिया', 'फैशन', 'बरसात की रात', 'अंगुलिमाल', 'रुस्तम-ए-बगदाद', 'जहां आरा' जैसी कई फिल्मों में काम किया.

chandrashekhar vaidya


Photo Credit: social media

वर्ष 1964 में चंद्रशेखर वैद्य ने 'चा चा चा' फिल्म प्रोड्यूस, डायरेक्ट और लीड रोल किया. इसके बाद 'स्ट्रीट सिंगर' भी उन्होंने प्रोड्यूस और डायरेक्ट की. वर्ष 1960 के दशक के अंत तक लीड रोल्स कम होने पर चंद्रशेखर कैरेक्टर आर्टिस्ट बन गए. कुल मिलाकर उन्होंने 110 से ज्यादा फिल्में कीं.

रामानंद सागर की महाकाव्य सीरीज 'रामायण' में आर्य सुमंत के किरदार से चंद्रशेखर वैद्य को काफी लोकप्रियता मिली. उन्होंने यह भूमिका 64 वर्ष की उम्र में निभाई थी और उनकी यह भूमिका दर्शकों के मन में आज भी अमिट है.

यह भी पढ़ें: संध्या बींदणी की कहानी, अनपढ़ हलवाई ने घरवालों के खिलाफ जाकर पत्नी को बनाया आईपीएस, 5 साल में आए 1491 एपिसोड

1985 से 1996 तक चंद्रशेखर सिने आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे और फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों के कल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाई. वर्ष 2000 में 'खौफ' फिल्म के बाद उन्होंने अभिनय से सन्यास ले लिया. 13 वर्ष की उम्र में चंद्रशेखर की शादी हो गई थी. वे पढ़ना चाहते थे लेकिन 7वीं तक ही पढ़ सके. चंद्रशेखर वैद्य काफी सादगी भरा जीवन जीते थे. उनके बेटे अशोक शेखर टीवी प्रोड्यूसर हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doordarshan, Ramayana, Ramanad Sagar Serials, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com