विज्ञापन

उम्र सिर्फ 22, रोल 100 पुत्रों की मां का! दूरदर्शन की महाभारत की 'गांधारी' असल जिंदगी में अब दिखती हैं ऐसी, पहचानना होगा मुश्किल!

Mahabharat actress Renuka Israni: दूरदर्शन पर महाभारत सीरियल काफी मशहूर था. इस सीरियल को देखने के लिए टीवी के सामने लोगों की भीड़ जमा हो जाती थी. महाभारत के हर किरदार को दर्शक खूब पसंद करते थे.

उम्र सिर्फ 22, रोल 100 पुत्रों की मां का! दूरदर्शन की महाभारत की 'गांधारी' असल जिंदगी में अब दिखती हैं ऐसी,  पहचानना होगा मुश्किल!
Mahabharat actress Renuka Israni: दूरदर्शन की महाभारत की 'गांधारी' असल जिंदगी में अब दिखती हैं ऐसी, पहचानना होगा मुश्किल!

दूरदर्शन (Doordarshan) पर महाभारत (Mahabharat) सीरियल काफी मशहूर था. इस सीरियल को देखने के लिए टीवी के सामने लोगों की भीड़ जमा हो जाती थी. महाभारत के हर किरदार को दर्शक खूब पसंद करते थे. महाभारत में गांधारी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रेणुका इसरानी (Renuka Israni) आज भी लोगों की यादों में बसी हैं. उस समय महज 22 साल की उम्र में उन्होंने 100 कौरवों की मां का रोल किया था, जो काफी चुनौतीपूर्ण था. उनके ऑन-स्क्रीन बेटे दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर असल जिंदगी में उनसे 7 साल बड़े थे. 

अब ऐसी दिखती हैं रेणुका इसरानी

यह सीरियल 1988-1990 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था और आज भी क्लासिक माना जाता है. अब 38 साल बाद, रेणुका इसरानी की शक्ल-सूरत में काफी बदलाव आ गया है. अब वे 59 साल की हैं और लोग उन्हें आसानी से पहचान नहीं पाते. हालांकि, उनका चेहरा अभी भी सादगी से भरा हुआ है. वे अब एक्टिंग से दूर हो चुकी हैं और मुंबई में अपनी मां के साथ सादा जीवन जी रही हैं. रेणुका शादीशुदा नहीं हैं और अकेले रहती हैं. वे इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं, जहां वे अपनी जिंदगी और परिवार की तस्वीरें शेयर करती हैं.

महाभारत के अलावा किए कई शोज

रेणुका ने जयपुर के महारानी कॉलेज से पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहीं. दिल्ली में थिएटर भी किया और कई अवॉर्ड जीते. 'महाभारत' के अलावा वे कुछ अन्य शोज में भी नजर आईं, लेकिन गांधारी का किरदार ही उन्हें सबसे ज्यादा पहचान दिलाया. आज वे एक्टिंग इंडस्ट्री से दूर हैं और शांत जीवन बिता रही हैं. उनकी मौजूदा तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो दिखाती हैं कि वक्त ने उनके लुक को कैसे बदल दिया है. फिर भी, 'महाभारत' के फैंस आज भी उनकी अदाकारी की तारीफ करते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com