दिव्यांका त्रिपाठी कर रही थीं डांस, अचानक हुआ कुछ ऐसा की वहां से भाग खड़ी हुईं...देखें वायरल Video

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें अंग्रेजी सॉन्ग पर जोरदार डांस करते देखा जा सकता है.

दिव्यांका त्रिपाठी कर रही थीं डांस, अचानक हुआ कुछ ऐसा की वहां से भाग खड़ी हुईं...देखें वायरल Video

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली:

टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव नजर आ रही है. दिव्यांका त्रिपाठी लगातार अपने फैन्स से जुड़ी हुई है। कभी वो अपनी स्टाइलिश फोटो शेयर कर रही हैं तो कभी वो अपने शानदार डांस वीडियो शेयर कर रही हैं. कुछ दिन पहले दिव्यांका को बर्तन और टेबल के साथ खेलते देखा गया था. इसी के साथ वो बादशाह के गाने 'बावला' पर डांस करते नजर आई थीं. अब उनका एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हे अलग अंदाज मे डांस करते देखा जा सकता है.

दिव्यांका त्रिपाठी ने डांस वीडियो किया शेयर

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपना ये मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Video) अंग्रेजी गाने पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं. उनके स्टेप भी शानदार लग रहे हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Dance) बड़े मजे डांस कर ही रही होती हैं कि, अचानक कुछ हो जाता है और वहां से भाग जाती हैं. दिव्यांका वीडियो में डांस छोड़कर पास ही बनी दिवार के पीछे छुप जाती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का ये मजेदार वीडियो देख फैन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. फैन्स को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

दिव्यांका त्रिपाठी का करियर

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दिव्यांका ने टीवी सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस सीरियल से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में करण पटेल के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. अब दिव्यांक खतरों के खिलाड़ी 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ राही हैं.