विज्ञापन

सुष्मिता सेन से रिश्ते पर ललित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, वायरल फोटो को बताया "जल्दबाजी में लिया गया फैसला"

ललित मोदी ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से लंबी बातचीत में अपने और सुष्मिता सेन के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और उन्हें आज भी अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया.

सुष्मिता सेन से रिश्ते पर ललित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, वायरल फोटो को बताया "जल्दबाजी में लिया गया फैसला"
ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहने वालों को कहा गलत
Social Media
नई दिल्ली:

साल 2022 में सुष्मिता सेन और ललित मोदी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गईं. फोटो सामने आईं तो लोग इनके अफेयर की चर्चा करने लगे और बात इतनी बढ़ी कि सुष्मिता सेन जैसी जानी मानी एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर जैसे टैग दिए गए. उस वक्त सुष्मिता ने करारा जवाब देकर ट्रोल्स का मुंह बंद करवाया था और इसके बाद दोबारा इसकी चर्चा नहीं हुई लेकिन ये दो नाम दोबारा एक साथ सुर्खियों में हैं. दरअसल इस बार ललित मोदी ने इस बारे में बात की और सुष्मिता को लेकर जो भी कहा उससे उनकी स्ट्रॉन्ग इंडिपेंडेंट वुमेन वाली इमेज और स्ट्रॉन्ग होती है.

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के क्रिटिसिज्म को बहुत ही गलत बताया और कहा कि वह कभी भी उन पर फाइनैंशियली डिपेंडेंट नहीं थीं. उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि उन्हें महसूस होता था कि वह सुष्मिता सेन के Kept Boyfriend हैं. केप्ट बॉयफ्रेंड यानी वो पार्टनर जो फाइनेंशियली अपनी पार्टनर पर निर्भर हो. ललित ने कहा कि वह अपने डायमंड्स खुद खरीदती हैं. ललित मोदी ने अपने उस रिश्ते को बड़े ही प्यार से याद किया और सुष्मिता को एक अच्छी दोस्त और जिंदगी का अहम हिस्सा बताया. अपनी और सुष्मिता सेन की वायरल फोटोज वाली पोस्ट को याद करते हुए ललित ने कहा कि वह जल्दबाजी में लिया गया एक फैसला था और दोनों में से किसी को उम्मीद नहीं थी कि इस पर ऐसे रिएक्शन देखने को मिलेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

गोल्ड डिगर टैग पर क्या बोले ललित मोदी?

सुष्मिता सेन का बचाव करते हुए ललित मोदी ने कहा कि उन्होंने अपनी सक्सेस खुद बनाई है. उन्होंने कहा, सुष्मिता बहुत ही सुंदर, सक्सेसफुल और सेल्फ मेड वुमेन है. मैं जितने भी लोगों को जानता हूं उनमें सुष्मिता सेन के पास सबसे ज्यादा डायमंड्स हैं. सब कुछ उन्होंने खुद कमाया है. उनके पास डायमंड स्टोर्स भी हैं.

यह भी पढ़ें: रवीना टंडन की मम्मी के घर चोरी, 25 लाख के गहने गायब, परिवार का भरोसा जीत कर हाथ साफ कर गई केयरटेकर

ललित ने कहा, जिस वक्त हम साथ थे सुष्मिता कभी भी फाइनैंशियली मुझ पर डिपेंडेंट नहीं थे. कभी ऐसा नहीं हुआ कि हम बाहर गए हों और मुझे पेमेंट करनी पड़ी हो. हमेशा वही बिल्स भरती थीं. मुझे ऐसा लगता था जैसे में केप्ट बॉयफ्रेंड हूं. उन्होंने बताया कि सुष्मिता को कभी भी किसी से चीजें लेना पसंद नहीं आता. अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, ललित एक डायमंड डिगर है और सुष्मिता एक सच्ची डायमंड हैं. 

यह भी पढ़ें: राज कपूर की पहली हीरोइन की 5 फोटो, नरगिस नहीं किशोर कुमार की दूसरी पत्नी थीं ये

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com