टीवी की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में शामिल दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज को एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में वो जुड़वां बेटों की मां बनी हैं और अब उनका लेटेस्ट व्लॉग इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस व्लॉग में दिव्यांका ने डिलीवरी से पहले के उन पलों को दिखाया है, जब वो खुशी, डर, घबराहट और एक्साइटमेंट जैसी कई भावनाओं से एक साथ गुजर रही थीं. कभी वो घर की तैयारियों में बिजी दिखीं तो कभी अस्पताल पहुंचने से पहले भावुक हो गईं. दिव्यांका की ये रियल और इमोशनल जर्नी अब फैंस का दिल जीत रही है.
बच्चों के आने से पहले घर में मची थी हलचल
दिव्यांका ने बताया कि वो चाहती थीं कि बच्चों के स्वागत से पहले घर का हर कोना बिल्कुल परफेक्ट दिखे. लेकिन परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे, इसलिए हर तरफ सामान फैला हुआ था. उन्होंने हंसते हुए कहा कि इन दिनों वो सिर्फ लोगों को ऑर्डर दे रही हैं और चीजें अपनी जगह रखवा रही हैं. वीडियो में परिवार की खुशी और एक्साइटमेंट साफ नजर आई.
प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में बढ़ गई थी परेशानी
एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में बताया कि डिलीवरी से पहले उनके शरीर पर काफी रैशेज हो गए थे और उन्हें हर समय खुजली महसूस हो रही थी. उनकी मां उन्हें समझाती नजर आईं कि बच्चे के जन्म के बाद ये सब ठीक हो जाएगा. वहीं विवेक दहिया माहौल को हल्का बनाने के लिए गाने गाते दिखे. उन्होंने मजाक में कहा कि वो बच्चों के लिए पहले से गाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं.
अस्पताल पहुंचते ही बढ़ने लगी घबराहट
घर से निकलने से पहले दिव्यांका और विवेक की नजर उतारी गई और पूरे परिवार ने उन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया. अस्पताल पहुंचने के बाद दिव्यांका काफी नर्वस नजर आईं. यहां तक कि उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठने से भी मना कर दिया. वीडियो में उनकी बेचैनी साफ दिखाई दे रही थी.
‘ऐसा लग रहा था जैसे कोई बड़ा एग्जाम हो'
अल्ट्रासाउंड के दौरान बच्चों की हलचल देखकर विवेक दहिया भावुक हो गए. वहीं दिव्यांका ने अपनी हालत बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे वो किसी बड़े एग्जाम से गुजर रही हों. उन्होंने कहा, 'जब तक बच्चा सुरक्षित बाहर नहीं आ जाता तब तक मन शांत नहीं होता. एकदम से लिटा दिया गया और मुझे सांस तक नहीं आ रही थी.'
आखिरकार खत्म हुआ इंतजार
डिलीवरी के बाद दिव्यांका और विवेक ने सोशल मीडिया पर जुड़वां बेटों के जन्म की खुशखबरी शेयर की. दोनों ने बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि उनके घर दो नन्हे मेहमान आए हैं. इस खबर के सामने आते ही फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने दोनों को खूब बधाइयां दीं. शादी के कई साल बाद अब दिव्यांका और विवेक की जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय शुरू हो चुका है.
ये भी पढ़ें- 'अल्लाह को मांस या खून की जरुरत नहीं' बकरीद पर कुर्बानी के खिलाफ रामायण के लक्ष्मण की बहू सारा खान का कमेंट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं