विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2021

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग रोमांटिक फोटो की शेयर, बोलीं- तुमसे शादी करना...

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी शादी की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर पति विवेक दहिया संग कुछ रोमांटिक फोटो शेयर की हैं, जो काफी पसंद की जा रही हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग रोमांटिक फोटो की शेयर, बोलीं- तुमसे शादी करना...
दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

टीवी की फेमस अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपनी एक्टिंग और अलग स्टाइल की वजह से जानी जाती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी अकसर फैन्स के साथ अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हालही में दिव्यांका त्रिपाठी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो सॉन्ग 'इश्क बुलावा' पर डांस करते नजर आई थीं. अब उन्होंने अपने पति विवेक दहिया के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. 

रोमांटिक फोटो की शेयर 

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. फोटो में देखा जा सकता है कि, दिव्यांका अपने पति के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं. ये फोटो दिव्यांका ने अपनी शादी की सालगिराह के अवसर पर शेयर की है. इन फोटो के साथ उन्होंने अपने पति के लिए कैप्शन में लिखा है 'सबसे अच्छा फैसला था तुमसे शादी करना...तुमने बाकी सारे फैसले मेरे लिए आसान कर दिए. 5वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं माय लव'. दिव्यांका की इन फोटो पर फैन्स भी कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी का काम 

वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. जिससे उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. इसके बाद उन्हें 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में देखा गया था, जहां करण पटेल के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया. अब दिव्यांका जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाली हैं.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
KBC 16: शशि कपूर से अमिताभ बच्चन ने सीखी ऐसी सोशल ट्रिक, कभी नहीं भूलेंगे सामने वाले का नाम, जानें कैसे 
दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग रोमांटिक फोटो की शेयर, बोलीं- तुमसे शादी करना...
माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी बनकर इस टीवी एक्टर के साथ रीक्रिएट किया देवदास का सीन, वीडियो देख लोग बोले- ओवरएक्टिंग...
Next Article
माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी बनकर इस टीवी एक्टर के साथ रीक्रिएट किया देवदास का सीन, वीडियो देख लोग बोले- ओवरएक्टिंग...
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com