विज्ञापन

Divyanka Tripathi Baby Shower: दिव्यांका त्रिपाठी की गोदभराई में पहुंचे टीवी के सितारे, पति विवेक दहिया ने लुटाया प्यार, फोटो वायरल

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर ही हुई थी.

Divyanka Tripathi Baby Shower: दिव्यांका त्रिपाठी की गोदभराई में पहुंचे टीवी के सितारे, पति विवेक दहिया ने लुटाया प्यार, फोटो वायरल
दिव्यांका त्रिपाठी की गोदभराई में पहुंचे टीवी के सितारे
नई दिल्ली:

शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया माता-पिता बनने वाले हैं. बीते महीने ही कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी देते हुए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी.अब मुंबई में अभिनेत्री का बेबीशॉवर रखा गया है, जहां मां और बच्चे को आशीर्वाद देने के लिए टीवी के जाने-माने चेहरे पहुंचे. बेबीशॉवर पर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' की पूरी टीम को देखा गया.

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' की पत्नी 'बिग बॉस' के इस कंटेस्टेंट के साथ हुई थीं रोमांटिक, घर- घर पसंद किया गया था यह 16 साल पुराना शो, IMDb पर 8.4 रेटिंग

दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर में टीवी के कई सेलेब्स भी देखे गए. 'ये हैं मोहब्बतें' में रूही का किरदार निभाने वाली रुहानिका धवन भी बेबी शॉवर का हिस्सा बनीं. दिव्यांका और रुहानिका का बॉन्ड बहुत प्यारा है. दोनों ने कई साल तक एक ही सीरियल में काम किया था. इसके अलावा अमित टंडन, शिरीन मिर्जा, संदीप सिकंद, करणवीर ग्रोवर, धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या, कुनिका सदानंद, आकांक्षा पुरी, और भारतीय फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर को देखा गया. सभी लोग गिफ्ट लेकर पहुंचे और दिव्यांका को खूब सारी बधाई भी दी.

प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद शिरीन मिर्ज़ा ने दिव्यांका के साथ मुलाकात की थी और अभिनेत्री के साथ क्यूट फोटोज भी पोस्ट की थी. बता दें कि शिरीन मिर्ज़ा भी टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें का हिस्सा रही थीं. उन्होंने सीरियल में दिव्यांका की ननद पम्मी का रोल प्ले किया था.

यह भी पढ़ें -उस एक्ट्रेस की 5 तस्वीरें, जिसने इंदिरा गांधी का रोल प्ले कर राजनीतिक गलियारों में मचाया था हलचल, हर फोटो में दिखेगी ग्लैमर और खूबसूरती

यह दिव्यांका की पहली बेबी शॉवर पार्टी नहीं है. इससे पहले कपल दो बेबीशॉवर होस्ट कर चुका है. बीते दिन अभिनेत्री ने परिवार के करीबी लोगों के साथ गोद भराई की रस्म की थी, जिसमें वो ग्रीन आउटफिट में दिखीं थीं. सभी ने दिव्यांका की गोद फलों से भरते हुए आशीर्वाद दिया था. हालांकि गोद भराई से जुड़ी फोटोज कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की है.

अब फैंस भी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर ही हुई थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divyanka Tripathi Baby Shower, Divyanka Tripathi, Divyanka Tripathi Diet, Divyanka Tripathi News, Divyanka Tripathi Baby Bump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com