- राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर दीपिका ने शेयर किया वीडियो
- एक्ट्रेस बोलीं- 500 साल के संघर्षों के बाद...
- दीपिका चिखलिया का वीडियो हुआ वायरल
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) को लेकर हर्षोल्लास का माहौल है. बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकार भी इस आयोजन को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं. इस मौके पर टीवी सीरियल 'रामायण' की 'सीता' यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथों में दीया लिए नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका चिखलिया ने देशवासियों को बधाइयां दीं, साथ ही कैप्शन में लिखा कि 500 साल के संघर्ष के बाद घर वापसी हो रही है. दीपिका चिखलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने हाथ में दीया लेते हुए वीडियो में कहा, "जय सिया राम. आप सभी को खूब-खूब बधाई हो. राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर ज्योत से ज्योत जलाते चलो. राम का नाम जपते चलो." इस वीडियो को शेयर करते हुए रामायण की सीता ने लिखा, "यह सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है. 500 साल के संघर्षों के बाद भगवान का उनके घर में वापसी हो रही है." एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 18 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. दीपिका चिखलिया अकसर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, साथ ही हमेशा फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से भी जुड़ी रहती हैं.
बता दें कि 'रामायण' (Ramayan) में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने के बाद दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने 90 के दशक की शुरुआत में अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की थी. उन्होंने 1991 में भारतीय जनता पार्टी के नेता के तौर पर वडोदरा से जीत हासिल की थी. इससे इतर दीपिका चिखलिया आखिरी बार आयुष्मान खुराना की 'बाला' में यामी गौतम की मम्मी का किरदार निभाती नजर आई हैं. इससे इतर दीपिका चिखलिया ने बताया था कि वह बॉलीवुड वर्जन की 'रामायण' में राम के तौर पर ऋतिक रोशन, सीता के तौर पर आलिया भट्ट और लक्ष्मण के तौर पर वरुण धवन को देखना पसंद करेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं